फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Pensioners asked for two installments of outstanding arrears for 2016

Solan News: पेंशनरों ने मांगीं 2016 के बकाया एरियर की दो किस्तें

Fri, 15 Nov 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
दो साल के बकाया मेडिकल बिलों के भगुतान की उठाई मांग
विज्ञापन

कुनिहार में हुई परिवहन सेवानिवृत मंच अर्की इकाई की बैठक

संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार(सोलन)। हिमाचल परिवहन सेवा निवृत कर्मचारी कल्याण मंच अर्की इकाई की मासिक बैठक इकाई अध्यक्ष बलबीर सिंह चौधरी की अध्यक्षता में पेंशनर भवन कुनिहार में हुई। बैठक में जिला सचिव रघुनाथ शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में जहां 4 प्रतिशत डीए देने पर पेंशनरों ने सरकार का आभार जताया तो वहीं पेंशनरों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। सरकार से मांग की गई कि अन्य विभागों की तरह परिवहन विभाग के पेंशनरों को भी 1 जनवरी 2016 के एरियर की दो किस्तें दी जाएं। 1 जनवरी 2016 से 2023 तक सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों को संशोधित पेंशन ग्रेच्युटी व लीव इनकैशमेंट के एरियर का भुगतान शीघ्र किया जाए।
विज्ञापन

पेंशनरों ने मांग की कि दो वर्षों से लंबित चिकित्सा बिलों का भुगतान किया जाए। 31 मार्च 2023 के बाद सेवा निवृत हुए कर्मचारियों को तुरंत प्रभाव से पेंशन लगाई जाए। बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि प्रदेश कल्याण मंच का त्रैवार्षिक पांचवां अधिवेशन 21 नवंबर को होगा जिसके लिए प्रदेश की सभी इकाइयां 20 नवंबर को बैठकें कर चुनाव के बारे में फैसला करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बैठक में बलबीर चौधरी, बृजलाल गर्ग, नरेश सोनी, तुलसी राम, शेर सिंह ठाकुर, प्रेमलाल, चेतराम, रामलाल, संतराम सहित लगभग 50 सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed