फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Pending work for people in 12 Patwar circles will be completed.

Solan News: 12 पटवार सर्कल में लोगों के रुके काम होंगे पूरे

Thu, 23 Jul 2026 11:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 23 Jul 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
कृष्णगढ़ उप तहसील में नायब तहसीलदार सूरत सिंह ने संभाला कार्यभार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला(सोलन)। कृष्णगढ़ उप तहसील में डेढ़ माह से रिक्त नायब तहसीलदार के पद पर नियुक्ति हो गई है। प्रदेश सरकार ने सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार सूरत सिंह को सेवा विस्तार दिया है। उन्होंने बुधवार को कार्यभार संभाला, जिससे 12 पटवार सर्कल के लोगों को राहत मिली है। यह पद खाली होने से क्षेत्र के राजस्व संबंधी कार्य प्रभावित हो रहे थे। कृष्णगढ़ उप तहसील के तहत 12 पटवार सर्कल आते हैं। नामांतरण, इंतकाल, जाति, आय और अन्य प्रमाण पत्र जैसे कार्य रुके हुए थे। दूर-दराज के ग्रामीणों को अपने कार्यों के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सरकार ने सूरत सिंह को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए दोबारा इस पद पर नियुक्त किया है। कार्यभार संभालने के बाद नायब तहसीलदार सूरत सिंह ने लोगों को आश्वस्त किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सभी लंबित कार्य प्राथमिकता के आधार पर निपटाए जाएंगे। सूरत सिंह ने प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन और जन प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।

कार्यभार संभालने के बाद नायब तहसीलदार सूरत सिंह ने अपनी प्राथमिकताएं बताईं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सभी लंबित कार्यों को प्राथमिकता से निपटाया जाएगा। सूरत सिंह ने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन का उनके सेवा विस्तार में सहयोग के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने क्षेत्र के सभी जन प्रतिनिधियों के सहयोग का भी उल्लेख किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed