फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   penalti for parents

दोपहिया वाहन चलाते नाबालिग पकड़े तो अभिभावक पर कार्रवाई

Sun, 01 May 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, साोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, साोलन Updated Sun, 01 May 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन

शहर में बढ़ रहे दोपहिया वाहनों के हादसों का सबसे बड़ा कारण नाबालिगों द्वारा बाइक चलाना बताया जा रहा है। इसे लेकर पुलिस कर्मी बच्चों के अभिभावकों को जिम्मेदार मान रहे हैं।

विज्ञापन

उनका मानना है कि नाबालिग के हाथों में बाइक की चाबियां थमाकर न केवल उनकी जान से खिलवाड़ किया जा रहा है। बल्कि यातायात नियमों को धत्ता बताने में कसर नहीं छोड़ी जा रही है। यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले नाबालिग छात्रों पर कम और उनके अभिभावकों पर भी शिकंजा कसा जाएगा।
विज्ञापन


पकड़े जाने पर नाबालिग चालक नहीं उनके अभिभावकों से जवाब तलब होगा। वहीं जुर्माने के साथ-साथ भविष्य में यातायात नियमों से खिलवाड़ न करने की अंडर टेकिंग भी अभिभावकों से ली जाएगी। मौके पर नाबालिग छात्रों या अन्य को अभिभावकों के हवाले किया जाएगा। बताया जा रहा है कि दोबारा पकड़े जाने पर अभिभावकों का चालान कटेगा। इस व्यवस्था से यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा शहर में गलत पर्किंग, मालरोड पर यू टर्न, ओवलोडिंग, तेज रफ्तार गाड़ी चलाना आदि के नियमों की अवहेलना पर भी सख्ती होगी। सोलन में बिगड़ी यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए मोबाइल ट्रैफिक मजिस्ट्रेट ने कदम उठाते हुए यातायात नियमों की अनदेखी पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।

शनिवार को ट्रैफिक पुलिस ने स्कूल के बच्चों को दोपहिया वाहनों समेत पकड़ा है। ट्रैफिक मजिस्ट्रेट की अगुवाई में इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि यह विद्यार्थी दो पहिया वाहनों पर स्कूल जाते हैं। पकड़े गए सभी नाबालिग छात्रों के दोपहिया वाहनों को कब्जा में लिया गया। मोबाइल ट्रैफिक मजिस्ट्रेट सोलन ने कब्जा में लिए गए 20 दोपहिया वाहनों का मौका पर ही 30,300 रुपये जुर्माना कर छात्रों के अभिभावकों के सुपुर्द किया। मजिस्ट्रेट ने छात्रों के अभिभावको से अंडर टेकिंग ली कि वह भविष्य में अपने बच्चों को इस तरह दोपहिया वाहन चलाने के लिए नहीं देंगे।


उधर, एसपी सोलन अंजुम आरा ने कहा कि पुलिस की यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी। पुराना बस स्टैंड से चंबाघाट तक सड़क में अवैध रूप से खड़े वाहन मालिकों के खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि नियमों की अनदेखी ऐसे चालकों पर भारी पड़ेगी। वहीं यातायात नियमों के सख्ती से पालना करने के लिए वाहन चालकों को समय-समय पर जागरूक किया जाता रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed