Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Patta Mahlog-Shaktighat-Solan bus service suspended; people face inconvenience

Solan News: पट्टा महलोग-शक्तिघाट-सोलन बससेवा बंद, लोग परेशान

Sun, 15 Nov 2026 11:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 15 Nov 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
वर्षों पुरानी बस सेवा बंद होने से लोग गंतव्य तक पैदल पहुंचे पर मजबूर
विज्ञापन

उपायुक्त और परिवहन अधिकारियों से दोबारा बस शुरू करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
कसौली (सोलन)। पट्टा महलोग से शक्ति घाट और कसौली होते हुए सोलन जाने वाली वर्षों पुरानी सुबह 7 बजे की निजी बस सेवा अचानक बंद होने से क्षेत्र के लोग परेशान हैं। इस रूट पर फिलहाल कोई सरकारी बस सेवा भी उपलब्ध नहीं है। बस सेवा बंद होने से दर्जनों पंचायतों के ग्रामीणों, विशेषकर विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
यह बस क्षेत्र के लोगों के लिए लाइफलाइन थी। विद्यार्थियों, कॉलेज जाने वाले युवाओं, सरकारी कर्मचारियों और निजी क्षेत्र में काम करने वाले लोगों की दिनचर्या इसी बस पर निर्भर थी। बस बंद होने से लोगों को स्कूल, कॉलेज और दफ्तर पहुंचने के लिए महंगे वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इस समस्या को लेकर पट्टा, बाड़िया, भावगुड़ी सहित आसपास की दर्जनों पंचायतों के प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने एकजुट होकर सोलन के उपायुक्त से मुलाकात की और अपनी मांग रखी। उन्होंने जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए इस रूट पर जल्द एचआरटीसी की नियमित बस सेवा शुरू करने की मांग की। ग्रामीणों ने दून के विधायक राम कुमार चौधरी और कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी से भी मामले में हस्तक्षेप कर जल्द राहत दिलाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के समाजसेवी राजू शर्मा ने कहा कि सुबह 7 बजे की बस इस क्षेत्र की लाइफलाइन थी। इसके बंद होने से सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों और रोजगार के लिए रोजाना सफर करने वाले युवाओं को हो रही है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से इस रूट पर बिना देरी नियमित सरकारी बस सेवा शुरू करने की मांग की।

कोट
बस सेवा बंद होने के कारणों का पता लगाया जाएगा। यदि बिना किसी उचित कारण के बस का संचालन बंद किया गया है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। - कविता ठाकुर, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed