{"_id":"6213d18077c80c4b94189aed","slug":"patients-thronged-to-solan-hospital-on-monday-face-hardships-due-to-doctor-s-pen-down-strike-solan-news-sml400268129","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुट्टी के बाद खुले अस्पताल में लगीं मरीजों की लंबी कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छुट्टी के बाद खुले अस्पताल में लगीं मरीजों की लंबी कतारें
विज्ञापन
सोलन अस्पताल में इलाज के लिए लगी मरीजों की भीड़। संवाद
- फोटो : SOLAN
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। चिकित्सकों की प्रदेशव्यापी पेन डाउन हड़ताल से दो घंटे तक अस्पताल की ओपीडी के बाहर मरीज चिकित्सकों का इंतजार करते रहे। रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को खुले जिले के अस्पतालों में मरीजों को साढ़े 11 बजे के बाद उपचार मिला।
हालांकि इस दौरान आपातकालीन व अन्य सेवाएं मरीजों को सुचारु रूप से मिली हैं। दूरदराज क्षेत्र से आए लोग अधिक भीड़ को देखते हुए वापस आए हैं। सोमवार को अस्पताल में अधिक भीड़ होने के कारण पर्ची काउंटर से लेकर प्रत्येक ओपीडी के बाहर लाइनें लगी रहीं।
गौर रहे कि पे-स्केल बढ़ाने और अन्य कई मांगों को लेकर चिकित्सकों की हड़ताल 12वें दिन भी जारी रही। सरकार से बातचीत न होने के चलते चिकित्सक रोजाना दो घंटे तक हड़ताल कर रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि वे 24 घंटे सेवाएं देने के लिए आगे रहते हैं।
विज्ञापन
इसी के साथ कोविड काल में भी चिकित्सकों ने जान की परवाह किए बिना कार्य किया है। चिकित्सकों को उस हिसाब से वेतन नहीं मिल रहा है। इन मांगों को पूरा करवाने के चिकित्सकों सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक कामकाज छोड़कर हड़ताल पर बैठ रहे हैं। वहीं 11:30 बजे के बाद मरीजों को परामर्श के दौरान टेस्ट की सलाह दी जाती है। टेस्ट की सुविधा मरीजों को आधा घंटा तक ही मिल पाती है।
पेश है लाइव रिपोर्ट :
स्थान- क्षेत्रीय अस्पताल सोलन, समय-10:30 बजे। हड़ताल को शुरू हुए एक घंटा हो गया है। अस्पताल के पर्ची काउंटर पर लोगों की कतारें लगी हैं। मरीज परामर्श लेने के लिए पर्ची बनाकर ओपीडी की ओर जा रहे हैं। चिकित्सकों की हड़ताल से ओपीडी के बाहर मरीजों की कतारें लगी हैं।
समय-10:45। पर्ची बनाने के बाद मरीज उपचार के लिए हड्डी रोग ओपीडी के बाहर खड़े हैं और अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। सोमवार को अधिक भीड़ मरीजों की उमड़ी है।
समय-10:50 बजे। आपातकालीन कक्ष में भीड़ नहीं है। केवल आपात स्थिति में पहुंचे लोग ही उपचार करवा रहे हैं। इसी के साथ कोविड जांच केंद्र के पास भी लोगों की भीड़ उमड़ी है और पंजीकरण करवा रहे हैं।
समय 11:15। ओपीडी में उमड़ रही मरीजों की भीड़ को देखते हुए कुछ लोग अस्पताल के पास बैठे है और ओपीडी खुलने की राह देख रहे है। ओपीडी में भीड़ अधिक होने से सामाजिक दूरी भी नहीं बन पा रही है। कुछ मरीज अस्पताल से बाहर चले गए हैं।
11:25 हड़ताल को खत्म होने के पांच मिनट बचे हैं और चिकित्सक ओपीडी में आ गए हैं। 11:30 बजे चिकित्सक मरीजों को सलाह देने के लिए बुला रहे हैं। फिर से ओपीडी के बाहर मरीज एकत्र हो गए हैं।