{"_id":"6207ef5b7cde38497426bfba","slug":"patients-thronged-to-emergency-ward-to-avail-services-due-to-pen-down-strike-in-solan-district-hospitals-solan-news-sml399358073","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टरों की पेन डाउन हड़ताल से आपातकालीन कक्ष में बढ़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टरों की पेन डाउन हड़ताल से आपातकालीन कक्ष में बढ़ी भीड़
विज्ञापन
Patients thronged to emergency ward to avail services due to pen down strike in Solan district hospitals
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। चिकित्सकों की प्रदेशव्यापी पेन डाउन हड़ताल के चलते आपातकालीन कक्ष पर अतिरिक्त बोझ पड़ता जा रहा है। दो घंटे तक लोग आपातकालीन कक्ष में तैनात चिकित्सकों से परामर्श ले रहे हैं। इससे आपात स्थिति में आने वाले मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है।
तीसरे दिन भी चिकित्सकों ने पेन डाउन हड़ताल कर सरकार के प्रति रोष जताया है। यह हड़ताल क्षेत्रीय अस्पताल ही नहीं बल्कि चिकित्सा खंड धर्मपुर, नालागढ़, अर्की और सायरी के अस्पतालों में भी चल रही है। हालांकि हड़ताल के दौरान आपातकालीन सेवाएं सुचारु रूप से चल रही हैं।
पे-स्केल बढ़ाने और अन्य मांगों को लेकर चिकित्सकों ने 10 फरवरी से पेन डाउन स्ट्राइक शुरू कर दी है। चिकित्सकों का कहना है कि वह रोजाना 24 घंटे सेवाएं देने के लिए आगे रहते हैं। इसी के साथ कोविड काल में भी चिकित्सकों ने जान की परवाह किए बिना कार्य किया लेकिन चिकित्सकों को उस हिसाब से वेतन नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
चिकित्सकों ने वीरवार को सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक कामकाज छोड़कर हड़ताल की। उन्होंने सरकार से मांग की है कि जल्द वेतनमान को बढ़ाकर पंजाब की तर्ज पर करने की मांग की। दो घंटे की हड़ताल के चलते लोगों ने परेशानी को देखते हुए आपात सेवा का सहारा लेना पड़ा। उधर, चिकित्सा अधीक्षक सोलन डॉ. एसएल वर्मा ने बताया कि हड़ताल के तीसरे दिन किसी प्रकार की परेशानी की सूचना नहीं है। आपातकालीन सेवाएं दी गईं।