फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Patient face problem in solan Hospital

सोलन अस्पताल: बंदोबस्त किए बगैैर छुट्टी पर भेेज दिए डॉक्टर, मरीज बेहाल

Sat, 23 Jul 2016 10:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Sat, 23 Jul 2016 10:54 AM IST
विज्ञापन
Patient face problem in solan Hospital
जोनल अस्पताल सोलन में व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो पा रही। सरकार के अलावा विभागीय निर्देशों के बावजूद व्यवस्था चरमराई हुई है। - फोटो : अमर उजाला

जोनल अस्पताल सोलन में व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो पा रही। सरकार के अलावा विभागीय निर्देशों के बावजूद व्यवस्था चरमराई हुई है। शुक्रवार को एक बार फिर सोलन अस्पताल में इलाज के लिए मरीजों दर-दर भटकना पड़ा। मेडिसन और त्वचा के तीन चिकित्सक अवकाश पर रहे।

विज्ञापन


मेडिसन में सबसे अधिक रश होने से कुछ रोगियों को बैरंग वापस लौटना पड़ा। कुछ मरीजों ने निजी अस्पतालों का रुख कर लिया। डॉक्टरों की कमी के चलते दिन भर मरीज परेशान दिखे। लोगों का कहना है कि वह सोलन और सिरमौर जैसे क्षेत्रों से सस्ते सरकारी इलाज के लिए जोनल अस्पताल पहुंचते हैं।
विज्ञापन


जहां अस्पताल प्रबंधन की खामियों के चलते उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। इंतजार के सिवाय और कोई चारा नहीं रहता है। वहीं दूसरा विकल्प निजी चिकित्सालयों का है जो रोगियों की जेब पर भारी पड़ता है। अस्पताल में तीन डाक्टरों के अवकाश के चलते मरीज डाक्टरों के कक्ष के बाहर खड़े और बैठे दिखाई दिए। अस्पताल में सिर्फ ऑर्थो, ईएनटी और गायनी के डॉक्टरों ने ही रोगियों की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन


देखने वाला ही कोई नहीं
मत्याना सिरमौर से इलाज के लिए आए वीरेंद्र ने कहा कि वह सुबह 10 बजे से डॉक्टर की राह देख रहे हैं। लेकिन अभी तक उनको देखने वाला कोई नहीं है। ऐसे में इतनी दूर से आने के बाद भी डॉक्टर न मिलने से उन्हें परेशानी हो रही है। यही हाल रहा तो कल फिर अस्पताल आना पड़ेगा।

डॉक्टरों की कमी को पूरा करें
सोलन रबौण की मधु कंवर ने कहा कि उनकी टांग में बहुत दर्द रहता है। इसके चलते वह इलाज के लिए आर्थो के डॉक्टर को दिखाने आई हैं। लेकिन आर्थो के एक ही डॉक्टर के होने से घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद भी उनका नंबर नहीं लग रहा है। उन्होंने मांग की कि डॉक्टरों की कमी को पूरा किया जाए।

स्वास्थ्य विभाग की गलती
मानगढ़ सिरमौर से इलाज के लिए आई रूपा ने कहा कि वह सुबह से मेडिसन वार्ड में अपने इलाज के लिए आई हैं लेकिन मेडिसन के डॉक्टर न होने से उन्हें बिना इलाज के वापस जाना पड़ रहा है। इसके चलते उनमें स्वास्थ्य विभाग के प्रति रोष है।

एक चिकित्सक और करें तैनात
सिरमौर से इलाज के लिए आई मीरा देवी ने कहा कि वह महिला ओपीडी में अपना चेकअप करवाने आई हैं। गायनी का एक ही डॉक्टर होने से वह सुबह 10 बजे से अपनी बारी का इंतजार कर रही हैं लेकिन अभी 12 बजे गए हैं, उनका नंबर नहीं आया है। स्वास्थ्य विभाग को एक अतिरिक्त डॉक्टर तैनात करना चाहिए।


सभी रोगियों का हो रहा इलाज : महाजन
एमएस दिनेश महाजन ने कहा कि दो मेडिसन और एक स्किन के डॉक्टर छुट्टी पर हैं। कहा एक डॉक्टर किसी आवश्यक कार्य से दिल्ली गए हैं। एक डॉक्टर की शादी है। चिकित्सकों की कमी को पूरा करने के लिए आला अफसरों को सूचित किया जाता रहता है। कहा कि किसी भी रोगी को बिना इलाज के नहीं भेजा जा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed