फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Passengers' bags stolen from an HRTC bus parked at Jabli's dhaba

Solan News: जाबली के ढाबे पर खड़ी एचआरटीसी की बस में सवारियों के बैग चोरी

Thu, 21 May 2026 11:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
खाना खाने के लिए उतरी थीं सवारियां, पुलिस कैफे में लगे सीसीटीवी में ढूंढ रही सुराग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। जाबली के एक ढाबे पर खड़ी बस में सावरियों के बैग चोरी होने का मामला सामने आया है। हिमाचल परिवहन की सभी बसें जाबली में एक ढाबे पर खाना खाने के लिए रुकती हैं। बीते बुधवार को बस में बैठी सवारियां ढाबे पर जैसे ही खाना खाने के लिए गई तो चोरों ने बस से उनके बैग चुरा लिया। जब सवारियां खाना खाकर वापस आई तो उनके बैग उसमें नहीं थे। उसके बाद उन्होंने धर्मपुर पुलिस थाने में फोन किया, वहीं पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। मामले में तीन शिकायतें हुई हैं।
जानकारी के अनुसार पुलिस अब ढाबे के समीप कैफे में लगाए गए सीसीटीवी फुटेज निकाल कर चोर का पता लगाने का प्रयास कर रही है, जबकि जाबली पुलिस चौकी इस ढाबे के नजदीक ही है। इस चोरी की घटना के बाद सवालिया निशान लग रहे हैं क्योंकि हिमाचल परिवहन के चालक अपनी मनमर्जी से इन ढाबों पर रुक रहे हैं।
विज्ञापन

डीएम एचआरटीसी शिमला दीवान सिंह नेगी ने कहा इसकी जांच के लिए सोलन आरएम को कहा जाएगा, जबकि परिवहन विभाग के क्षेत्रीय प्रबंधक सोलन एसपी राजपूत ने कहा कि इस बारे में ढाबे वाले को चेतावनी दी जाएगी। बस में बैठी सवारियों व सामान की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ नहीं होना चाहिए। उधर, डीएसपी परवाणू अनिल शर्मा ने कहा कि इस चोरी की घटना की जांच की जाएगी। जल्द चोर को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed