{"_id":"69668a1ee9aea63f250e0ffe","slug":"parwanoo-police-arrested-a-fugitive-criminal-from-chhaila-solan-news-c-176-1-ssml1041-161254-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: परवाणू पुलिस ने छैला से पकड़ा भगोड़ा अपराधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: परवाणू पुलिस ने छैला से पकड़ा भगोड़ा अपराधी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू (सोलन)। पुलिस ने वर्ष 2019 के एक सड़क हादसे के मामले में फरार चल रहे भगोड़े अपराधी को जिला शिमला के छैला से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी दीप राम, निवासी ठियोग (शिमला) के खिलाफ परवाणू थाना में लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज था। पुलिस के अनुसार, 13 सितंबर 2019 को आरोपी ने अपनी टाटा सूमो से दूसरी गाड़ी को टक्कर मारी थी। जमानत पर रिहा होने के बाद वह कोर्ट के आदेशों के बावजूद पेशियों पर हाजिर नहीं हो रहा था। इस पर अदालत ने उसे उद्घोषित अपराधी (भगोड़ा) घोषित कर दिया था। एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। परवाणू पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छैला क्षेत्र में घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। ब्यूरो