फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Parwanoo not started even after three months Street lights on Shimla four lane

Solan News: तीन माह बाद भी शुरू नहीं की परवाणू शिमला फोरलेन पर स्ट्रीट लाइटें

Fri, 05 Jan 2024 11:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 05 Jan 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
पंचायत प्रतिनिधियों ने उठाई उपायुक्त से लाइटें शुरू करवाने की मांग
विज्ञापन

रात के समय लोगों को अंधेरे में करनी पड़ रही हाईवे पर आवाजाही
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। परवाणू शिमला फोरलेन हाईवे पर परवाणू से चंबाघाट सोलन तक 1000 एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगे हुए तीन माह हो चुके हैं, लेकिन अभी तक यह लाइटें शुरू नहीं हो पाई हैं। इससे धर्मपुर, सनवारा, जाबली, कोटी दत्यार व अन्य स्थानों पर लगाई गई स्ट्रीट लाइटों की सुविधा नहीं मिल रही है। उपरोक्त पंचायतों के प्रतिनिधियों ने उपायुक्त सोलन से हाईवे पर लगाई गई स्ट्रीट लाइटों को शुरू करने का गुहार लगाई है।
एलईडी स्ट्रीट लाइटों के लगने से रात के समय पैदल चलने वालों को इससे बेहतर सुविधा मिलेगी। वहीं वाहन चालक भी स्ट्रीट लाइट की रोशनी में पैदल सफर करने वाले लोगों पर नजर रख सकेंगे। सर्दियों के मौसम में अंधेरा जल्दी हो जाता है। वहीं इन पंचायतों के ज्यादातर लोग परवाणू के विभिन्न उद्योगों में नौकरी करते हैं। ऐसे में वह देरी से घर पहुंचते हैं तो रात को उन्हें हाईवे के आसपास पैदल भी चलना पड़ता है। स्ट्रीट लाइटें शुरू न होने से उन्हें अंधेरे में आवाजाही करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

धर्मपुर पंचायत की प्रधान बीना गुप्ता, उप प्रधान अजय गरचा, सनवारा पंचायत के प्रधान दिनेश ठाकुर, जाबली पंचायत की प्रधान कल्पना गर्ग, उप प्रधान विनय अत्री, कोटी पंचायत की प्रधान संध्या देवी, उप प्रधान लक्ष्मी दत्त अत्री ने उपायुक्त से मांग उठाई है कि हाईवे पर लगी इन स्ट्रीट लाइटों को जल्द शुरू किया जाए ताकि उन्हें इसकी सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed