{"_id":"576a8acd4f1c1b5964b487f7","slug":"parwanoo-increase-a-fright","type":"story","status":"publish","title_hn":"परवाणू में ट्रक, कैंटर और पिकअप का किराया 4 फीसदी बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परवाणू में ट्रक, कैंटर और पिकअप का किराया 4 फीसदी बढ़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
Updated Thu, 23 Jun 2016 06:59 PM IST
विज्ञापन
तीन रुपये प्रतिलीटर डीजल के दाम बढ़ने पर परवाणू ट्रक, पिकअप और कैंटर यूनियन ने ट्रक भाड़े में चार फीसदी बढ़ोतरी कर दी है।
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन रुपये प्रतिलीटर डीजल के दाम बढ़ने पर परवाणू ट्रक, पिकअप और कैंटर यूनियन ने ट्रक भाड़े में चार फीसदी बढ़ोतरी कर दी है। इससे उद्यमियों को करारा झटका लगा है। एक माह में ट्रक के भाड़े में दूसरी बार बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले 1 जून को डीजल की कीमत 2.36 रुपये बढ़ने पर परवाणू ट्रक यूनियन ने भाड़े में पांच फीसदी की बढ़ोतरी की थी।
विज्ञापन
ताजा बढ़ोतरी दरें एक जुलाई से लागू होंगी। इसका असर परवाणू के करीब सैकड़ों उद्योगों पर पड़ेगा। पहले पहली अप्रैल को भी पांच फीसदी बढ़ोतरी की गई थी। इसकी पुष्टि ट्रक एसोसिएशन के अध्यक्ष बावा हरदीप सिंह ने की है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा डीजल के दाम बढ़ाए जाने के चलते किराया बढ़ाया है।
विज्ञापन
वहीं परवाणू इंडस्ट्री एसोसिएशन, ट्रांस्पोर्टर एसोसिएशन ने इस बढ़ोतरी पर सहमती दे दी है। कहा कि तय फार्मूले के मुताबिक पांच फीसदी बढ़ोतरी तय थी। लेकिन एक माह में दूसरी बार बढ़ोतरी को देखते हुए सहमति से चार फीसदी किराया बढ़ाया है।
विज्ञापन
ट्रक यूनियन की दरें
स्टेशन पहले अब बढ़ोतरी
शिमला 8600 8944 344
चंडीगढ़ 4600 4584 184
अंबाला 6510 6770 260
लखनऊ 28980 30139 1159
मथूरा 17430 18127 697
अमृतसर 14700 15288 588