{"_id":"6a93c6082281e0b5960562fa","slug":"parwanoo-heavy-rain-taksal-road-closed-shimla-road-one-way-2026-08-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: सोलन के परवाणू में मूसलाधार बारिश से फिर बिगड़े हालात, टकसाल सड़क बंद; सेब मंडी के पास ट्रैफिक वन-वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: सोलन के परवाणू में मूसलाधार बारिश से फिर बिगड़े हालात, टकसाल सड़क बंद; सेब मंडी के पास ट्रैफिक वन-वे
Sun, 30 Aug 2026 11:29 AM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, परवाणू (सोलन)।
संवाद न्यूज एजेंसी, परवाणू (सोलन)।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Sun, 30 Aug 2026 11:29 AM IST
सार
सोलन के परवाणू में तेज बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव और भूस्खलन से जनजीवन प्रभावित हुआ। टकसाल रेलवे फाटक के पास सड़क पर पानी भरने से वाहन फंस गए, जबकि टकसाल गांव का संपर्क मार्ग बंद हो गया। सेब मंडी के पास पहाड़ी से मलबा गिरने के बाद शिमला जाने वाले मार्ग को वन-वे किया गया। शिवालिक कैफे के पास एक ट्रक सड़क से नीचे गिरा, जबकि कोटी के पास रेलवे ट्रैक भी कुछ समय प्रभावित रहा।
विज्ञापन
सोलन में बारिश का कहर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोलन जिले के परवाणू क्षेत्र में करीब दो घंटे हुई तेज बारिश ने एक बार फिर मुश्किलें बढ़ा दी हैं। भारी बारिश के बाद कई जगह जलभराव और भूस्खलन की स्थिति पैदा हो गई। सड़क पर मलबा आने से यातायात प्रभावित हुआ, जबकि टकसाल गांव को जोड़ने वाला मार्ग भी बंद हो गया है।
विज्ञापन
सेक्टर-2 में टकसाल रेलवे फाटक के पास बारिश का पानी सड़क पर भर गया। इस दौरान कई वाहन पानी में फंसे और कुछ वाहन जलभराव में डूबे हुए दिखाई दिए। टकसाल के शिवलोती मंदिर के पास नाले का पानी कुछ उद्योगों में घुसने की भी जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन
पीएम आवास योजना के मकानों के पास सुरक्षा डंगा क्षतिग्रस्त
भारी बारिश का असर सेक्टर-5 में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने मकानों के आसपास भी देखने को मिला। यहां सुरक्षा डंगे को नुकसान पहुंचा है। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि अगर बारिश का दौर जारी रहा तो सेक्टर-4 में पहले से क्षतिग्रस्त डंगा और कमजोर हो सकता है। इसके गिरने की स्थिति में आसपास के कुछ मकानों के लिए खतरा पैदा हो सकता है।
विज्ञापन
टकसाल गांव का संपर्क मार्ग बंद
बारिश के चलते टकसाल गांव की ओर जाने वाला रास्ता भी बंद हो गया है। लोक निर्माण विभाग परवाणू के सहायक अभियंता शिव कुमार ने रास्ता बंद होने की पुष्टि की है। विभाग की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
सेब मंडी के पास मलबा गिरा, शिमला मार्ग वन-वे
तेज बारिश के दौरान सेब मंडी के समीप पहाड़ी से मलबा सड़क पर आ गया। इससे शिमला की तरफ जाने वाले मार्ग पर यातायात बाधित हुआ। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने इस हिस्से में ट्रैफिक को वन-वे कर दिया।
डीएसपी परवाणू अनिल शर्मा ने बताया कि सेब मंडी के पास पहाड़ से मलबा गिरने के कारण शिमला की ओर जाने वाले मार्ग पर वन-वे व्यवस्था लागू की गई है। यातायात को नियंत्रित करने के लिए चक्की मोड़ पर पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। पुलिस की टीम लगातार हालात पर नजर रख रही है।
शिवालिक कैफे के पास ट्रक सड़क से नीचे गिरा
शिवालिक कैफे के पास कुछ दिन पहले ही बारिश के कारण सड़क किनारे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ था। शनिवार को इसी स्थान के समीप एक ट्रक सड़क से नीचे जा गिरा। राहत की बात यह रही कि हादसे में चालक के सुरक्षित होने की जानकारी है।
कोटी के पास रेलवे ट्रैक पर गिरा मलबा
कालका-शिमला रेलवे लाइन पर कोटी के पास भी पहाड़ी से मलबा आने की सूचना मिली। इससे रेल ट्रैक करीब 20 से 25 मिनट तक प्रभावित रहा। बाद में मलबा हटाकर ट्रैक को दोबारा खोल दिया गया। बताया गया कि ट्रैक प्रभावित होने के दौरान किसी ट्रेन के प्रभावित होने की सूचना नहीं है।
प्रशासन और पुलिस अलर्ट
लगातार बारिश को देखते हुए प्रशासन, लोक निर्माण विभाग और पुलिस की टीमें संवेदनशील इलाकों पर निगरानी रख रही हैं। अधिकारियों ने लोगों से खराब मौसम में गैर जरूरी यात्रा से बचने और भूस्खलन व जलभराव वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।