फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Parvanoo to Kasauli in just 20 minutes, 250 crore pproved for ropeway project

परवाणू से कसौली बीस मिनट में, 250 करोड़ से बनेगा तीन किमी लंबा रोपवे

Sun, 09 Jan 2022 11:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Parvanoo to Kasauli in just 20 minutes, 250 crore pproved for ropeway project
कसौली का दृश्य। - फोटो : SOLAN
आदित्य सोफत
विज्ञापन

सोलन। हिमाचल के प्रवेश द्वार परवाणू से कसौली पहुंचने में सैलानियों को अब महज 20 मिनट का समय लगेगा। इसके लिए परवाणू से कसौली तक तीन किलोमीटर लंबा रोपवे बनाने की मंजूरी मिल गई है। यह मंजूरी भूतल एवं परिवहन मंत्रालय ने दे दी है। सरकार की अधिसूचना के बाद नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक मैनेजमेंट लिमिटेड इस प्रोजेक्ट का कार्य शुरू करेगा। बताया जा रहा है कि रोपवे के लिए एक बार सर्वे कर लिया गया है। सर्वे के बाद केंद्र सरकार को रिपोर्ट सौंपी गई। इसके बाद रोपवे बनाने की मंजूरी केंद्र सरकार ने दे दी है।
खास बात यह है कि रोपवे बनाने के लिए पहले चरण में 250 करोड़ रुपये की राशि केंद्र सरकार की ओर से दी गई है। रोपवे बनने के बाद यहां पर्यटन कारोबार को पंख लगेंगे। वहीं सैलानी भी आसानी से कसौली का रुख कर हसीन वादियों को रोपवे से निहार सकेंगे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार परवाणू के टीटीआर चौक से कसौली के लिए रोपवे तैयार किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश सरकार में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने सरकार के सामने प्रस्ताव रखा था। इस प्रस्ताव पर चर्चा कर सरकार ने इसे केंद्र सरकार को भेजा था। यहां से प्रस्ताव पर मुहर लगी और प्रदेश के 11 रोपवे प्रोजेक्ट में कसौली का नाम भी आया। इसकी घोषणा केेंद्र सरकार ने कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देश ही नहीं विदेशों से भी आते हैं पर्यटक
पर्यटन क्षेत्र कसौली देश-विदेश में प्रसिद्ध है। यहां पर देश के कोने-कोने से लोग पहुंचते हैं जबकि विदेशों से भी लोग कसौली का रुख करते हैं। वीकेेंड पर कसौली में अधिक भीड़ होती है और कोरोना संकट के बाद से लगातार लोगों का आना-जाना लगा रहता है।
स्वास्थ्य मंत्री ने की थी परिकल्पना
कसौली को आधुनिक पर्यटन क्षेत्र बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कसौली को कई बड़े प्रोजेक्ट के साथ जोड़ा जा रहा है। रोपवे प्रोजेक्ट के लिए भी स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने परिकल्पना की। इसके बाद कवायद तेज हुई और प्रस्ताव बनाया गया। जल्द ही अधिसूचना के बाद एक ओर सर्वे किया जाएगा और रोपवे बनाने के लिए डीपीआर और आगामी कार्य होगा। अभी तक परवाणू से कसौली पहुंचने के लिए पर्यटकों को एक घंटे से अधिक समय लगता है।
पर्यटक निहार सकेंगे हिमाचल की खूबसूरती
रेलवे हो या पथ परिवहन निगम, हिमाचल की खूबसूरती को निहारने के लिए नए आयाम स्थापित कर रही है। रेलवे बोर्ड ने प्राकृतिक सौंदर्य निहारने के लिए विस्टा डोम कोच चलाए हैं। इसी तर्ज पर पहाड़ों की सुंदरता को पास से निहारने के लिए रोपवे प्रोजेक्ट बेहतर भूमिका निभाएगा।
पहला होगा प्रोजेक्ट
जिले में निजी स्तर पर दो रोपवे हैं लेकिन इनमें से केवल एक ही कार्य कर रहा है। अब पहले सरकारी रोपवे प्रोजेक्ट को भी मंजूरी मिली है। परवाणू के टीटीआर नाम से प्रसिद्ध निजी होटल में लगभग 500 मीटर का रोपवे है। यहां रोजाना सैकड़ों पर्यटक आते-जाते हैं और रोपवे से आठ मिनट में एक छोर से दूसरे छोर तक पहुंचते हैं। जाबली से कसौली के निजी होटल ग्लेन व्यू के समीप भी रोपवे लगाया गया था जो वर्तमान में बंद है। अब जिले में सबसे बड़ा रोपवे परवाणू से कसौली तक बनेगा।
मंकी प्वाइंट के समीप हुआ है सर्वे
कसौली के प्रसिद्ध मंकी प्वांइट के समीप रोपवे के लिए सर्वे हुआ है। वहीं परवाणू के समीप भी सर्वे किया गया है। अब देखना ये है कि इन दोनों जगहों पर जमीन को मंजूरी मिलती है या नहीं।
जाम से भी मिलेगी निजात
कसौली में वीकेंड पर अकसर सड़कों पर जाम देखने को मिलता है। रोपवे प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद जाम से भी निजात मिलने की संभावना है। कसौली से धर्मपुर और कसौली-मसूलखाना-परवाणू रोड पर जाम से लोगों को नहीं जूझना पड़ेगा।
कसौली को मिलेगी नई पहचान: सुंदरम
जिला विपणन एवं उपभोक्ता संघ के अध्यक्ष सुंदरम ठाकुर का कहना है कि कसौली में केंद्रीय अनुसंधान संस्थान, सेंट्रल ड्रग्स लेबोरेटरी, एयरफोर्स स्टेशन समेत कई बड़े संस्थान हैं। वैक्सीन के मामले में भी सेंट्रल ड्रग्स लेबोरेटरी ने कसौली का नाम विश्व भर में प्रसिद्ध किया है। अब रोपवे प्रोजेक्ट के साथ जुड़ने से नए आयाम स्थापित होंगे।

युवाओं को भी मिलेगा रोजगार
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने बताया कि इस रोपवे से कसौली क्षेत्र को विकास के पंख लगेंगे। हिमाचल के प्रवेश द्वार परवाणू से कसौली पहुंचने के लिए सैलानियों को आसानी होगी। इसका कार्य जल्द ही शुरू किया जा रहा है। इससे युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed