फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Partial amendment in polling stations of Nalagarh

Solan News: नालागढ़ के मतदान केंद्रों में आंशिक संशोधन

Tue, 21 Oct 2025 11:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Oct 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
थाना पंचायत के लोग वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में करेंगे मतदान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने विकास खंड नालागढ़ के प्रकाशित मतदान केंद्रों में आंशिक संशोधन किया है। यह संशोधन खंड विकास अधिकारी नालागढ़ से प्राप्त संशोधित प्रस्तावना के अनुरूप किया गया है।
संशोधन के अनुसार विकास खंड नालागढ़ की थाना पंचायत के वार्ड-1 धर्मपुर-1, वार्ड-2 धर्मपुर-2, वार्ड-3 धर्मपुर-3, वार्ड-4 धर्मपुर-4, वार्ड-5 थाना-1, वार्ड-6 थाना-2, वार्ड-7 थाना-3, वार्ड-8 थाना-4 और वार्ड-9 थाना-5 के लिए निर्धारित मतदान केंद्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थाना होगा। पूर्व में यहां भी यही मतदान केंद्र निर्धारित था।
विज्ञापन

पंचायत थाना के वार्ड-10 थाना-6 और वार्ड-11 थाना-7 के लिए भी पूर्व में निर्धारित मतदान केंद्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थाना ही रहेगा। बाहा पंचायत के वार्ड-1 भासरा के लिए मतदान केंद्र सामुदायिक केंद्र गुजरहट्टी (पुराना पंचायत घर) बनाया गया है। पूर्व में यह मतदान केंद्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला गुजरहट्टी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड-2 नाल और वार्ड-3 बाहा के लिए मतदान केंद्र राजकीय माध्यमिक पाठशाला गुजरहट्टी होगा। पहले यह केंद्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला गुजरहट्टी था। वार्ड-4 बैहली और वार्ड-5 बरोही के लिए मतदान केंद्र पंचायत घर भवन बाहा बनाया गया है। पूर्व में यह मतदान केंद्र ग्राम पंचायत बाहा का कार्यालय था।
बायला पंचायत के वार्ड-5 बायला के लिए मतदान केंद्र राजकीय माध्यमिक पाठशाला बायला होगा। पहले यह केंद्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला बायला था।बवासनी पंचायत के वार्ड-1 गोयला और वार्ड-2 पन्नर के लिए मतदान केंद्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला गोयला-पन्नर बनाया है। पूर्व में यह मतदान केंद्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला कोठा कनौंन था। गागुवाल पंचायत के वार्ड-3 गागुवाल-3 के लिए मतदान केंद्र जंजघर गागुवाल बनाया गया है। पूर्व में यह केंद्र जंजघर घोगड़वाल था।
किरपालपुर पंचायत के वार्ड-1 निक्कुवाल-1 और वार्ड-2 निक्कुवाल-2 के लिए मतदान केंद्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला निक्कुवाल होगा। पहले वार्ड-1 का मतदान केंद्र राजकीय माध्यमिक पाठशाला निक्कुवाल और वार्ड-2 का केंद्र कृषि विभाग कार्यालय रखराम सिंह था। वार्ड-3 रखराम सिंह के लिए अब मतदान केंद्र कृषि विभाग कार्यालय बनाया गया है, जो पहले राजकीय माध्यमिक पाठशाला निक्कुवाल था।

किशनपुरा पंचायत के वार्ड-4 हररायपुर-2 के लिए मतदान केंद्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला हररायपुर बनाया गया है। पहले यह केंद्र पंचायत घर किशनपुरा था। कुंडलू पंचायत के वार्ड-1 उंटपुर के लिए मतदान केंद्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला उंटपुर बनाया गया है। पहले यह केंद्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुंडलू था। धरमाणा पंचायत के वार्ड-1 धार और वार्ड-2 बार-बडोआ के लिए मतदान केंद्र राजकीय उच्च पाठशाला जुभाखड़ बनाया गया है। पूर्व में यह केंद्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला जुभाखड़ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed