फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   parsh and palk first in race of hundered miter

सौ मीटर दौड़ में पारस और पलक प्रथम

Wed, 26 Oct 2016 09:55 PM IST
ब्यूरो, सोलन
ब्यूरो, सोलन Updated Wed, 26 Oct 2016 09:55 PM IST
विज्ञापन
parsh and palk first in race of hundered miter
बीएल वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कुनिहार में आयोजित 21वीं प्रारंभिक खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। - फोटो : अमर उजाला

बीएल वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कुनिहार में आयोजित 21वीं प्रारंभिक खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस मौके पर डीएसपी दाड़लाघाट नरवीर सिंह राठौर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। विद्यालय के सभी सदनों की टुकड़ियों ने मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। शारीरिक शिक्षक अमर देव और अरुणा शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग की 100 मीटर दौड़ में पारस प्रथम और साहिल दूसरे स्थान पर रहे।

विज्ञापन


लड़कियों में पलक ने पहला और नीलाक्षी ने दूसरा तथा आकांक्षा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद में अंशुल, साहिल ने पहला और दूसरा, लंबीकूद में अंशुल, पारस, पलक, नीलाक्षी ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। बैडमिंटन में दक्ष ने पहला, शिवांश ने दूसरा और दिशा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। माध्यमिक वर्ग में 100 मीटर रेस में अंकुश ने पहला, युवराज ने दूसरा और आदर्श, महक, मेघा, निवेदिता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। शाटपुट में आदर्श ने पहला और युवराज ने दूसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों में अंजलि ने पहला, निविदिता ने दूसरा स्थान, डिस्कस थ्रो में भावेश ने पहला और अंकुश ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों में अंजलि ने पहला और निवेदिता ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

  बैडमिंटन में नकुल, युवराज क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर रहे। वरिष्ठ वर्ग की 100 मीटर रेस में अभय ने पहला और पवन ने दूसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों में रिजुल प्रथम और आयूषी दूसरे स्थान पर रही। लंबीकूद में अभय प्रथम पवन दूसरे स्थान पर रहा है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने सभी विजेताओं और उप विजेताओं को पारितोषिक देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

  विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष गोपाल शर्मा, प्रधानाचार्य रामेश्वर ठाकुर, मुख्य अध्यापिका सुषमा शर्मा, उपप्रधानाचार्य किरण लेखा जोशी, पुरुषोत्तम गुलेरिया, संजय शर्मा, दीपा, सुकन्या, सीमा, अर्चना शर्मा, नेहा, रजनी सूद, रेखा देवी, भावना शर्मा, शिवानी शर्मा, निधि जोशी, प्रियंका, दिव्या शर्मा, संगीता कंवर, आरती भारद्वाज, कमलेश, हीरा दत्त, दीपिका, पूनम शर्मा, मीरा कौशल, अजय शर्मा, राजीव, कमल, मुकेश, नरेश, नरेंद्र, सेवती, जसविंद्र, सुमन, शीला और अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed