{"_id":"6a71d6db39ab41014a0a8035","slug":"parmar-honored-himachal-and-commemorated-its-contribution-through-poetry-solan-news-c-176-1-ssml1041-175678-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: हिमाचल सजाया परमार ने कविता से योगदान को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: हिमाचल सजाया परमार ने कविता से योगदान को किया याद
विज्ञापन
सोलन शहर के चिल्ड्रन पार्क में स्व. डॉ. यशवंत सिंह परमार की 120वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित
डॉ. यशवंत सिंह परमार की जयंती पर कार्यक्रम
50 कवियों और समाजसेवियों ने रखे विचार
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। सिरमौर कल्याण मंच सोलन की ओर से डॉ. यशवंत सिंह परमार की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ सोलन के चिल्ड्रन पार्क स्थित डॉ. परमार की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर सोलन नगर निगम की मेयर सुषमा शर्मा मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहीं। डिप्टी मेयर गौरव राजपूत भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
इस उपलक्ष्य में सिरमौर कल्याण मंच, डॉ. परमार स्मृति आयोजन समिति और स्यंदन संस्था के संयुक्त तत्वावधान में विचार गोष्ठी और कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें करीब 50 कवियों और समाजसेवियों ने डॉ. परमार के योगदान पर विचार रखे। विचार गोष्ठी में एडिशनल एसपी रमेश शर्मा मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता बलदेव चौहान ने की। मुख्य वक्ता देवेंद्र शास्त्री ने कहा कि डॉ. परमार हिमाचल के ऐसे व्यक्तित्व थे, जो संविधान सभा के सदस्य रहे। उन्होंने डॉ. परमार से जुड़े संस्मरण भी साझा किए।
वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता कुल राकेश पंत ने कहा कि डॉ. परमार ने हिमाचल के विकास की मजबूत नींव रखी। इसका परिणाम है कि आज हिमाचल प्रदेश पहाड़ी राज्यों में अग्रणी स्थान पर है। कवि सम्मेलन में कवि मदन हिमाचली की रचना देश का सरताज, विश्व का सरताज बनाकर, हिमाचल सजाया परमार ने आकर्षण का केंद्र रही। इसके अलावा मुकेश विग, केआर कश्यप, रवि जोशी, सुनीता शर्मा, डॉ. रामगोपाल शर्मा, यशपाल कपूर, वीर सिंह ठाकुर, हेमंत अत्रि सहित अन्य कवियों ने रचनाओं से परमार को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष बरमानी, पूर्व जिलाध्यक्ष शिव कुमार, सिरमौर कल्याण मंच के अध्यक्ष प्रदीप ममगाईं, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. एसएस परमार, गगन चौहान, महासचिव यशपाल कपूर, कोषाध्यक्ष सत्यपाल ठाकुर सहित शहर के कई नागरिक मौजूद रहे।