{"_id":"60cb56f58ebc3eac620d51e5","slug":"parking-in-two-wards-and-18-cases-of-avaas-yojna-in-arki-approved-solan-news-sml373878544","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो वार्डों में बनेगी पार्किंग, आवास योजना के 18 मामले मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो वार्डों में बनेगी पार्किंग, आवास योजना के 18 मामले मंजूर
विज्ञापन
अर्की(सोलन)। अर्की नगर पंचायत क्षेत्र के सभी वार्डों का सितंबर माह तक ऑनलाइन पंजीकरण हो जाएगा। इसके लिए सर्वे कार्य लगभग पूरा हो गया है। क्षेत्र में पार्किंग की व्यवस्था भी की जाएगी। ये निर्णय नगर पंचायत अर्की के अध्यक्ष अनुज गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लिए गए।
बैठक में निर्णय हुआ कि अर्की में अब किन्नर 500 रुपये से अधिक बधाई नहीं मांग सकेंगे। अर्की नगर पंचायत ने बधाई की फीस निर्धारित कर दी है। नपं अध्यक्ष ने बताया कि अर्की कार्यालय के लिए दो नए कंप्यूटर खरीदने का निर्णय भी लिया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के 18 केस मंजूर किए गए हैं। वार्ड-1 और 3 में पार्किंग निर्माण के लिए धन राशि मंजूर की है।
बैठक में निर्णय लिया कि शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद को पत्र लिखें कि 2019 में सायर मेले के दौरान की घोषणाओं को जल्द पूरा किया जाए। स्थानीय चौगान को स्ट्रीट वेंडिंग जोन घोषित किया गया। बैठक में जानकारी दी गई कि विभाग नगर पंचायत को पत्तल बनाने की मशीन दे रहा है जिसे स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को दिया जाएगा।
विज्ञापन
बैठक में खडयालु में पार्किंग बनाने का निर्णय भी लिया गया। वार्ड-7 में आंबेडकर भवन के पास डंगा लगाने का निर्णय भी लिया गया। भविष्य में मीट, चिकन की दुकानें एक ही स्थान पर बनाई जाएंगी। इस बैठक में सचिव अभिनव शर्मा, उप प्रधान हेमेंद्र गुप्ता, पार्षद सुरेंद्र शर्मा, भारती वर्मा, निर्मला देवी, धर्मपाल शर्मा, रुचिका गुप्ता, जेई सुशील कौंडल, कनिष्ठ सहायक रामकरण वर्मा, लिपिक विद्या देवी ने भाग लिया।