{"_id":"572cab264f1c1b71275ccfae","slug":"park-in-nalagrah","type":"story","status":"publish","title_hn":"नालागढ़ शहर में ढाई करोड़ से बनेगा भवन पार्क ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नालागढ़ शहर में ढाई करोड़ से बनेगा भवन पार्क
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी सोलन
Updated Fri, 06 May 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़ शहर में पार्क बनाने के लिए शिक्षा विभाग ने 30 बीघा भूमि के लिए एनओसी जारी कर दी है। बीबीएनडीए 2.50 करोड़ से अब इस जमीन पर एक भव्य पार्क बनाएगा। पार्क में झूले लगने के साथ चारों तरफ फूल और हरे पौधे लगेंगे। इसमें शाम और सुबह के वक्त जहां लोग सैर कर सकेंगे वहीं बच्चे झूलों का आनंद ले पाएंगे।
विज्ञापन
बीबीएन विकास प्राधिकरण के सीईओ ललित जैन ने कहा कि शिक्षा विभाग से पार्क के निर्माण को लेकर एनओसी मिल गई है। बताया कि इस पार्क में चाचा नेहरू के नाम से विख्यात भारत के पहले पीएम पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा के अलावा शानदार फव्वारे, लाइब्रेरी, बैडमिंटन हाल, बास्केट बाल और ओपन एयर थियेटर का प्रावधान रखा है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बीबीएन विकास प्राधिकरण ने नालागढ़ शहर और आसपास के लोगों के लिए पुराने छात्र स्कूल की 30 बीघा जमीन पर भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के नाम पर भव्य पार्क बनाने की योजना बनाई थी। इसके लिए तत्कालीन एसडीएम नालागढ़ ललित जैन ने मुख्यमंत्री को इस जमीन का विजिट करवाया था। सीएम ने भी औद्योगिक विकास के दृष्टिगत पार्क बनाने की हामी भर दी थी। इसके बाद कुछ लोग इसका बिना वजह विरोध कर यह अफवाहें फैलाने लगे कि पार्क बनेगा या नहीं। क्योंकि इस लैंड पर पार्क बनाने के लिए शिक्षा विभाग की एनओसी चाहिए थी जिसमें लंबा समय लगता है। लेकिन अब एनओसी मिलने से पार्क बनने का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन