फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Parents should pay special attention to keep the youth away from drugs.

Solan News: युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए अभिभावक दें विशेष ध्यान

Sun, 01 Mar 2026 12:37 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Parents should pay special attention to keep the youth away from drugs.
विद्यालय धुंदन में आयोजित शिक्षा संवाद कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावक एवं विद्यालय स्टाफ।
धुंदन विद्यालय में शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में कार्यकारी प्रधानाचार्य महेंद्र पाल कौंडल की अध्यक्षता में शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुनील ठाकुर ने की। कार्यक्रम के दौरान प्रवक्ता इतिहास अमर सिंह वर्मा ने उपस्थित स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों एवं अभिभावकों का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए शिक्षा विभाग के दिशा-निर्देशों एवं मुख्य बिंदुओं से अवगत करवाया और विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा संवाद का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के मध्य खुला संवाद स्थापित करना है। इससे शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाया जा सके। इस अवसर पर कार्यकारी प्रधानाचार्य महेंद्र पाल कौंडल ने अभिभावकों से अपने बच्चों पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में युवा पीढ़ी नशे की चपेट में आ रही है, इसलिए अभिभावकों की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है। उन्होंने बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए बच्चों की घर पर बेहतर तैयारी करवाने का भी आग्रह किया। कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य प्रेम भगत, मेहर चंद, विमला, हेमा, सरिता, नरेंद्र सहित कार्यकारिणी सदस्य, अभिभावक एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed