{"_id":"652fc889b48e246737024634","slug":"panjehra-school-shaken-by-earthquake-many-students-trapped-solan-news-c-176-1-ssml1040-9390-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: भूकंप के झटकों से थर्राया पंजेहरा स्कूल, कई विद्यार्थी फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: भूकंप के झटकों से थर्राया पंजेहरा स्कूल, कई विद्यार्थी फंसे
Wed, 18 Oct 2023 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Wed, 18 Oct 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़ के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंजेहरा में आयोजित माकड्रिल में जानकारी देते एनडीआरएफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घायलों को निकाला गया बाहर, मौके पर दिया प्राथमिक उपचार
एनडीआरएफ के जवानों ने पंजेहरा स्कूल में की मॉकड्रिल
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंजेहरा में बुधवार सुबह 11:00 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस दौरान तुरंत विद्यार्थियों को बाहर निकाला गया। वहीं जो विद्यार्थी कक्षाओं में फंस गए, उन्हें रेस्क्यू किया गया। मौका था स्कूल में एनडीआरआफ की ओर से आयोजित मॉकड्रिल का।
इस दौरान सायरन बजते ही विद्यार्थियों में अफरातफरी मची और उन्होंने सुरक्षित जगहों पर अपनी स्थिति बना ली। दो मिनट में ही ज्यादातर विद्यार्थी सुरक्षा को देखते हुए खुले मैदान में पहुंच गए। इसके बाद सूचना कमेटी की अध्यक्ष शिवाली ने बताया कि कक्षाओं में विद्यार्थी फंसे हुए हैं। उसके बाद सर्च कमेटी के अध्यक्ष सेवा सिंह व उनकी टीम की ओर से सभी कक्षाओं की छानबीन की गई और घायल विद्यार्थियों का ब्योरा रेस्क्यू टीम के अध्यक्ष जगदीश वर्धन व 14वीं हिमाचल वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के सब इंस्पेक्टर मनोज गोस्वामी को दिया गया। रेस्क्यू टीम व एनडीआरएफ के वाॅलंटियर की ओर से सभी विद्यार्थियों को कक्षा से बाहर निकाल कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। उसके बाद घायलों को मेडिकल कमेटी की अध्यक्षा डॉ विधु शर्मा व कमेटी के सदस्यों ने प्राथमिक चिकित्सा दी।
इस मौके पर राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के सब इंस्पेक्टर मनोज गोस्वामी की ओर से विभिन्न आपदाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। विद्यार्थियों और टीम ने मॉक ड्रिल की। विद्यालय के उप प्रधानाचार्य प्रेमलता की ओर से इस मॉकड्रिल के सफल आयोजन के लिए सभी स्टाफ सदस्य व एनडीआरएफ की टीम का आभार व्यक्त किया और भविष्य में आने वाली आपदाओं से बचाव व कम से कम नुकसान हो इसके लिए सभी को तैयार रहने के लिए प्रेरित किया गया।