फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Panchayat pradhan agitates over tearing proceeding register in Berchha

कार्यवाही रजिस्टर फाड़ने पर पंचायत प्रधान लामबंद

Thu, 29 Jul 2021 12:03 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Panchayat pradhan agitates over tearing proceeding register in Berchha
नालागढ क्षेत्र के पंचायत प्रधान बीडीओ विश्व देव मोहन चौहान को ज्ञापन सौंपते हुए। संवाद - फोटो : SOLAN
नालागढ़ (सोलन)। बेरछा पंचायत की ग्राम सभा में पंचायत कार्यवाही रजिस्टर फाड़ने और पंचायत सचिव प्रधान को धक्का-मुक्की करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर पंचायत प्रतिनिधि एसडीएम और बीडीओ से मिले। पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि अगर व्यक्ति को जल्द गिरफ्तार नहीं किया तो उन्हें सभी प्रधान सामूहिक त्यागपत्र देंगे। इस आंदोलन को तेज कर चक्का जाम किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रधान एसोसिएशन के अध्यक्ष पुनीत कौशल, बरूणा के प्रधान गुरपाल सिंह, मलहेणी के प्रधान हेतराम, भाटियां के नसीब सिंह, बेरछा की बलविंद्र कौर, जगतपुर की सत्या देवी, घोलोवाल के दर्शन सिंह, कश्मीरपुर के राज कुमार, रिया की गीता देवी, सरौर के धर्मपाल, बघेरी के बलदेव सिंह व दभोटा के रणविजय सिंह समेत दो दर्जन से अधिक प्रधान और पंचायत सचिव ओम प्रकाश एसडीएम नालागढ़ और बीडीओ से मिले।
विज्ञापन

पंचायत प्रतिनिधियों ने एसडीएम और बीडीओ को बताया कि तीन दिन से रजिस्टर फाड़ने का आरोपी सरेआम घूम रहा है। अभी तक पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया जिससे दूसरे लोगों में ऐसे कार्य करने का साहस बढ़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर उसे जल्द गिरफ्तार नहीं किया तो सभी प्रधान सामूहिक त्याग पत्र देंगे। उधर, एसडीपीओ विवेक चहल ने कहा कि रजिस्टर फाड़ने वाले व्यक्ति को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed