फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Palasada village got hand pump facility

Solan News: पलासड़ा गांव को मिला हैंडपंप की सुविधा

Sun, 29 Sep 2024 11:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 29 Sep 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
जिप सदस्य ने किया हैंडपंप का शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। जिला परिषद के दभोटा वार्ड के गोलजमाला पंचायत के गांव थेह पलासड़ा में जिप सदस्य सुमन चौहान ने 2,50,000 रुपये से तैयार हैंडपंप का उद्घाटन किया। चुनाव से पूर्व लोगों ने जिप सदस्य के समक्ष पीने के पानी की समस्या की मांग रखी थी जो उन्होंने पूरी कर दी है।

इस दौरान लोगों ने बताया कि करीब दस वर्ष पूर्व पलासड़ा में एक सिंचाई के लिए बोरवेल का निर्माण किया था। जिसे अभी तक चालू नहीं किया गया। इस टयूबवेल की हौज, पाइप लाइन, बिजली ट्रांसफार्मर लग चुका है। विभाग को कई बार ट्यूबवेल को शुरू करने का आग्रह किया। लेकिन अभी तक नहीं चलाया गया। किसानों की भूमि बंजर पड़ी हुई है। जिला परिषद सदस्य ने किसानों को आश्वासन दिया कि बहुत जल्द आईपीएच विभाग से मिलकर इस गेंहू की फसल से पहले इस ट्यूबवेल को शुरू कर दिया जाएगा। इस मौके पर गुरबख्स चौहान, गोलजमाला के उपप्रधान गुरदत्त सिंह, वार्ड पंच माया, राम दयाल, मनी सिंह गुट्टा, हुसन लाल सहजल, जगत राम समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed