{"_id":"67dd675f74cec678a3099342","slug":"palak-excelled-in-deled-first-year-exam-solan-news-c-176-1-ssml1041-140021-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: डीएलएड प्रथम वर्ष की परीक्षा में पलक ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: डीएलएड प्रथम वर्ष की परीक्षा में पलक ने मारी बाजी
विज्ञापन
डाइट सोलन का सौ फीसदी रिजल्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन (सोलन)। राजकीय जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) सोलन की डीएलएड प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के परीक्षा परिणाम सौ फीसदी रहा। डाइट प्रधानाचार्य डॉ. शिव कुमार शर्मा ने बताया कि इस परीक्षा में कुल 72 प्रशिक्षु सम्मिलित हुए और सभी प्रशिक्षु अच्छे अंक के साथ उत्तीर्ण हुए। परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं में पलक ने 86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। सरगम ने 85 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरों और हिमानी ने 83 प्रतिशत अंक से तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा 51 प्रशिक्षुओं ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। जबकि 22 प्रशिक्षु 65 प्रतिशत से अधिक अंक लेकर उत्तीर्ण हुए। इसके अलावा डीएलएड द्वितीय वर्ष की परीक्षा में 73 प्रशिक्षु सम्मिलित हुए और सभी प्रशिक्षु उत्तीर्ण हुए। इसमें श्रेष्ठ स्थान प्राप्त करने वाले प्रशिक्षु में रूबिना ने 91 प्रतिशत, अदिति ने 90 प्रतिशत और हिमानी ने 88 प्रतिशत अंक लेकर क्रमश पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। डाइट प्रधानाचार्य डॉ. शिव कुमार ने इस शानदार उपलब्धि का श्रेय संस्थान के समर्पित शिक्षकों एवं प्रशिक्षुओं की मेहनत को दिया। उन्होंने यह भी बताया कि डाइट सोलन के तीन लड़के और तीन लड़कियां पुलिस भर्ती के ग्राउंड टेस्ट में सफल हुए हैं। अब संस्थान उन्हें लिखित परीक्षा की तैयारी करवा रहा है, जिससे उनकी सफलता सुनिश्चित हो सके।