{"_id":"66eac686d7b283280109365d","slug":"pahari-singers-graced-the-third-cultural-evening-solan-news-c-176-1-ssml1040-128794-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: तीसरी सांस्कृतिक संध्या में पहाड़ी गायकों ने बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: तीसरी सांस्कृतिक संध्या में पहाड़ी गायकों ने बांधा समां
Wed, 18 Sep 2024 11:52 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Wed, 18 Sep 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल उत्सव के दौरान प्रस्तुति देते विद्यार्थी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूली बच्चों की डांस प्रतियोगिता ने भी खूब लूटी वाहवाही
हिमाचल उत्सव की तीसरी संध्या में उपायुक्त रहे मुख्यातिथि
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। ठोडो मैदान में चल रहे हिमाचल उत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में पहाड़ी गायकों ने खूब समां बांधा। इसमें ठियोग से किशन वर्मा, बिलासुपर से सुरेश वर्मा, कुल्लू से दीपक जनदेवा, तनुजा चौहान और नितिन कौशल ने दर्शकों को खूब नचाया। सभी कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं।
तीसरी संध्या में उपायुक्त मनमोहन सिंह मुख्यातिथि के तौर पर मौजूद रहे, जबकि एसडीएम डॉ. पूनम बंसल, राजस्व अधिकारी और डीएसपी विशेषतौर पर शामिल हुए। उपायुक्त ने युवा मंडल की सराहना करते हुए कहा कि हिमाचल उत्सव आज सोलन की पहचान बन चुका है। इस दौरान स्कूली बच्चों की डांस प्रतियोगिता भी खास आकर्षण को केंद्र रही। इसमें लगभग 16 स्कूलों के विभिन्न बच्चों ने डांस करके रंग जमाया। डांस प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में रंगकर्मी सुनीता शर्मा और मिस हिमाचल सब टाइटल विनर शैरोन मल्ही थीं। प्रतियोगिता के नतीजे अंतिम सांस्कृतिक संध्या में घोषित किए जाएंगे। इस दौरान डायनामिक इंडिया युवा मंडल की ओर से प्रधान पंकज सूद, उपप्रधान मुकेश शर्मा और महासचिव कीर्ति कौशल आदि ने अतिथियों का स्वागत किया।