{"_id":"6962a14215e158f7d1008f16","slug":"pahadi-naati-punjabi-gidda-created-a-stir-meritorious-students-were-showered-with-awards-solan-news-c-176-1-ssml1044-161064-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: पहाड़ी नाटी, पंजाबी गिद्दे पर मचाई धमाल, मेधावियों पर बरसे इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: पहाड़ी नाटी, पंजाबी गिद्दे पर मचाई धमाल, मेधावियों पर बरसे इनाम
विज्ञापन
शिवालिक स्कूल काठा, बिलांवाली व भटोली के मेधावी छात्र मुख्य अतिथि के साथ- स्रोत- स्कूल।
शिवालिक पब्लिक स्कूल भटोली, बिलांवाली और काठा के वार्षिक समारोह का संयुक्त रूप से किया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। शिवालिक पब्लिक स्कूल भटोली, बिलांवाली और काठा का सामूहिक वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह शनिवार को शिवालिक साइंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल खरुणी में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष गुरमेल सिंह चौधरी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। समारोह का शुभारंभ मुख्यातिथि ने दीप प्रज्वलित कर और सरस्वती वंदना के साथ किया गया। इसके बाद तीनों स्कूलों के विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अभिभावकों का मन मोह लिया। नन्हे कलाकारों ने पहाड़ी नाटी, पंजाबी गिद्दे-भंगड़ा, हरियाणवी और राजस्थानी लोकनृत्यों के जरिये भारत की बहुरंगी संस्कृति का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों पर पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इस अवसर पर गुल्लरवाला पंचायत के प्रधान पम्मी राम, नोबल चीफ वेलफेयर सोसायटी के महासचिव परमजीत पम्मी, मुख्य सलाहकार राजवीर सिंह, भटोली स्कूल की मुख्याध्यापिका मोनिका, बिलांवाली की मुख्याध्यापिका पूजा शर्मा, काठा स्कूल की मुख्याध्यापिका कमलेश कुमारी सहित विक्रम वर्मा, हेमराज शर्मा, तरसेम शर्मा व अभिभावक उपस्थित रहे।
शिक्षा और खेलकूद में उपलब्धियों का ब्योरा
स्कूल की एमडी समेंथा सैनी ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों और खेलकूद के क्षेत्र में हासिल की गई उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विद्यालय बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने तीनों स्कूलों के होनहारों और विजेताओं को ट्राॅफियां देकर सम्मानित किया।