{"_id":"610448c98ebc3ecf0d68498a","slug":"oxygen-plant-to-be-functional-in-solan-hospital-nest-week-solan-news-sml3786665178","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्रीय अस्पताल में अगले हफ्ते से ऑक्सीजन उत्पादन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्रीय अस्पताल में अगले हफ्ते से ऑक्सीजन उत्पादन शुरू
विज्ञापन
सोलन क्षेत्रीय अस्पताल में ऑक्सीन प्लांट स्थापित करते हुए। संवाद
- फोटो : SOLAN
सोलन। जिले के पहलेे सरकारी ऑक्सीजन प्लांट से अगले सात दिनों में ऑक्सीजन उत्पादन शुरू हो जाएगा। क्षेत्रीय अस्पताल में शुक्रवार को हाइटेक पीएसए ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट स्थापित हो गया है। शुक्रवार को ऑक्सीजन उत्पादन मशीनरी, टैंक और अन्य सामान पहुंच गया है। मशीनरी लगने के तुरंत बाद प्लांट शुरू हो जाएगा। खास बात यह है कि डीआरडीओ के तैयार इस प्लांट में ऑक्सीजन उत्पादन की क्षमता एक मिनट में एक हजार लीटर की होगी। इससे जिले के अन्य अस्पतालों में भी ऑक्सीजन की कमी को दूर किया जाएगा।
इस प्लांट के साथ क्षेत्रीय अस्पताल के सभी वार्ड जुड़ेंगे और इसके लिए 190 प्वाइंट स्थापित किए जाएंगे। अस्पताल प्रशासन ने इस कार्य के लिए 96.56 लाख का प्रस्ताव बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजा है। अनुमति के बाद यह कार्य जल्द पूरा होगा। अस्पताल प्रशासन को ऑक्सीजन सिलिंडर रिफिल करवाने के लिए बार-बार प्लांट नहीं जाना पड़ेगा। टाटा कंपनी के विशेषज्ञों ने इसे अस्पताल में स्थापित किया है। ऑक्सीजन प्लांट के शुरू होने के बाद कोविड सहित सांस की तकलीफ झेल रहे मरीजों को काफी फायदा होगा। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसएल वर्मा ने बताया कि इस प्लांट से आगामी सात दिनों में ऑक्सीजन का उत्पादन शुरू होगा। यह जिले का पहला सरकारी ऑक्सीजन प्लांट है।
स्वचालित होगा प्लांट
पीएसए ऑक्सीजन प्लांट पूरी तरह से स्वचालित है। इस प्लांट के टैंकों में ऑक्सीजन भरने के बाद से खुद बंद हो जाएंगे। टैंक में ऑक्सीजन कम होने के बाद ऑक्सीजन का उत्पादन भी खुद शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
भाजपा पार्षद ने जताया आभार
प्लांट की निगरानी कर रहे भाजपा निगम पार्षद शैलेंद्र गुप्ता ने इस कदम को अस्पताल के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है। उन्होंने भाजपा समर्थित निगम पार्षदों की ओर से इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार जताया है।