फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Out of 4,17,293 voters in the district, 40 are centenarians.

Solan News: जिले में 4,17,293 मतदाताओं में से 40 मतदाता हैं शतायु

Sun, 17 Mar 2024 07:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 17 Mar 2024 07:11 PM IST
विज्ञापन
9, 230 नए युवा मतदाता पहली बार डालेंगे वोट
विज्ञापन

उपायुक्त ने चुनाव को लेकर जारी की मतदाताओं की संख्या
आदर्श आचार संहिता की पालना को लेकर भी दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला निर्वाचन अधिकारी मनमोहन शर्मा ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से लोकसभा निर्वाचन-2024 की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। सोलन जिले में निर्वाचन प्रक्रिया के सुचारू संचालन के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। 7 मई को अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। मतदान एक जून और मतगणना 4 जून को निश्चित की गई है। जिसके बारे में भारत निर्वाचन आयोग की ओर से विस्तृत विवरण दिया जा चुका है।

सोलन में प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि जिले में पांचों विधानसभा क्षेत्रों में 15 मार्च, 2024 तक कुल 4,17,293 मतदाता हैं जिनमें 2,13,766 पुरुष तथा 2,03,521 महिला मतदाता व 6 थर्ड जैंडर मतदाता शामिल हैं। जिले में 4,001 दिव्यांग मतदाता हैं। इसके अतिरिक्त 85 वर्ष की आयु से अधिक 3,293 मतदाता, 100 वर्ष की आयु से अधिक 40 मतदाता हैं। जिले में 2,822 सर्विस वोटर हैं। जिनमें 2,766 पुरुष और 56 महिला मतदाता शामिल हैं। जिला में 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के 9, 230 नए मतदाता बनाए गए हैं। जिनमें 5,025 पुरूष, 4,205 महिला मतदाता शामिल हैं। उन्होंने बताया कि नामांकन भरने की अंतिम तिथि तक पात्र व्यक्ति अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवा सकता है। हालांकि आदर्श आचार संहिता लागू होने के उपरांत मतदाता सूची से नाम काटने अथवा इसमें संशोधन इत्यादि नहीं किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि छूटे हुए युवाओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाने के लिए जिला में स्थित विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है जिसका टोल फ्री नंबर 1950 है। इस पर कोई भी व्यक्ति चुनावी प्रक्रिया से संबंधित अनियमितता बारे जानकारी दे सकता है। इसके अतिरिक्त प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए भी अलग से नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed