{"_id":"658ec08f7df7f83aed031074","slug":"other-information-including-menstruation-given-to-women-solan-news-c-176-1-ssml1040-13563-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: महिलाओं को दी मासिक धर्म समेत अन्य जानकारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: महिलाओं को दी मासिक धर्म समेत अन्य जानकारियां
Fri, 29 Dec 2023 11:33 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Fri, 29 Dec 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
परवाणू के आंगनबाड़ी केंद्र में लगाया विशेष शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। निदेशालय महिला बाल विकास विभाग हिमाचल प्रदेश व बाल विकास परियोजना धर्मपुर वृत्त पर्यवेक्षक परवाणू की ओर से वह दिन योजना और सशक्त महिला योजना के बारे में अलग-अलग पंचायत में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। वृत धर्मपुर के पर्यवेक्षक विकास भारद्वाज ने बताया कि इसी कड़ी में शुक्रवार को वृत्त परवाणू के सेक्टर-2 के आंगनबाड़ी केंद्र में सशक्त महिला योजना और वह दिन सर्वे योजना और बहु प्रयोजन के बारे में उपस्थित प्रतिभागियों और महिलाओं और बच्चियों को जागरूक किया। विभाग की ओर से परमाणू, टकसाल, प्राथा और नारायणी में दिसंबर माह में अलग-अलग जागरूकता शिविर लगाया गया। शिविरों में महिलाओं के लिए चलाई जा रही वह दिन योजना, सशक्त महिला योजना और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के बारे में बताया। महिलाओं, बच्चों और उनके परिजनों को वह दिन सर्वे योजना के तहत जो मासिक धर्म से संबंधित महिलाओं में समस्या आती हैं और उनके साथ भेदभाव किया जाता है उसके बारे में जागरूक किया गया।