{"_id":"67dea43c95f07e4ff00ef8d3","slug":"order-to-sell-junk-lying-in-schools-within-15-days-solan-news-c-176-1-ssml1041-140117-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: स्कूलों में पड़े कबाड़ को 15 दिन में बेचने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: स्कूलों में पड़े कबाड़ को 15 दिन में बेचने के आदेश
विज्ञापन
शिक्षा विभाग ने 35 स्कूलों का किया निरीक्षण, दो से तीन कमरों समेत छत्त पर भी स्टोर कर रखा है कबाड़
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शिक्षा विभाग ने स्कूलों के कमरों समेत छत्त पर स्टोर किए गए कबाड़ को बेचने के निर्देश दिए है। इसमें स्कूल प्रबंधकों को यह कार्य 15 दिनों के अंदर करना होगा। स्कूल के दो से तीन कमरों समेत छत्त पर पुरानी टूटी कुर्सियां, बैंच समेत अन्य सामान स्टोर किया हुआ है। जिसका खुलासा शिक्षा विभाग की टीम ने निरीक्षण के दौरान किया। जानकारी के अनुसार इन दिनों उपनिदेशक उच्च शिक्षा गोपाल चौहान की अध्यक्षता में उनकी टीम स्कूलों का निरीक्षण कर रही है। जिसमें स्कूलों की व्यवस्था, सुविधाएं और शिक्षा गुणवत्ता को परखा जा रहा है। निरीक्षण के दौरान पाया कि कई स्कूलों ने एक से तीन कमरें, कई स्कूलों ने भवनों की छत्तों पर कबाड़ एकत्रित कर रखा है। इससे स्कूल की सुंदरता भी खराब हो रही थी, वहीं कमरों में कबाड़ रखने से विद्यार्थियों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। जिसके बाद सभी स्कूलों को कबाड़ के निष्पादन करने के आदेश जारी किए गए है। उधर, उपनिदेशक उच्च शिक्षा गोपाल चौहान ने बताया कि स्कूलों का निरीक्षण किया जा रहा है। अभी तक 35 स्कूलों में निरीक्षण के दौरान कमरों, छत्त समेत स्कूल परिसर में कई वर्षों से कबाड़ एकत्रित कर रखा हुआ है। इसमें स्कूल प्रबंधक को इसे साफ करवाने के लिए कहा गया है, जिसकी नियमानुसार ऑक्शन और मूल्य के हिसाब से निष्पादन किया जाए। इसके अलावा स्कूल में स्वच्छता और पेयजल भंडारण टैंक की भी जांच की जा रही है।