फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   No surgeon in regional hospital for 19 days, operation closed

solan: क्षेत्रीय अस्पताल में 19 दिनों से नहीं सर्जन, ऑपरेशन बंद

Sat, 19 Nov 2022 03:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: शिमला ब्यूरो Updated Sat, 19 Nov 2022 03:19 PM IST
सार

विधानसभा चुनावों के चलते चिकित्सक की अस्पताल में तैनाती नहीं हो पाई है। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में एक मात्र चिकित्सक सेवानिवृत्त हो गए हैं। इसके बाद अस्पताल में चिकित्सक की कमी खल रही है।

विज्ञापन
No surgeon in regional hospital for 19 days, operation closed
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन - फोटो : संवाद

विस्तार

क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में बीते 19 दिनों से सर्जन का पद खाली चल रहा है। इसके चलते अस्पताल में ऑपरेशन बंद हैं। इससे मरीजों को काफी परेशानी हो रही है। मजबूरन मरीजों को निजी क्लीनिकों के चक्कर भी काटने पड़ रहे हैं। वहीं आपात स्थिति में आने वाले सर्जरी के मरीजों को आईजीएमसी शिमला या अन्य अस्पतालों में भेजा रहा है। इससे मरीजों की जेब पर भी बोझ बढ़ रहा है। इसके अलावा सर्जरी, रसौली और पत्थरी समेत अन्य मरीजों को भी रेफर करने पर मजबूर होना पड़ रहा है।

विज्ञापन


इससे गांव से आने वाले मरीज अधिक समस्या का सामना कर रहे हैं। चिकित्सक के नहीं होने से सर्जरी वार्ड भी खाली हो गया है। बताया जा रहा है कि विधानसभा चुनावों के चलते चिकित्सक की अस्पताल में तैनाती नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में एक मात्र चिकित्सक सेवानिवृत्त हो गए हैं। इसके बाद अस्पताल में चिकित्सक की कमी खल रही है। चिकित्सक के न होने से जहां मरीजों को परेशानी हो रही है, वहीं सर्जरी के लिए मरीजों को इधर-उधर धक्के खाने पड़ रहे हैं। गांव के लोगों को चिकित्सक के न होने की जानकारी के चलते अस्पताल के बार-बार चक्कर काटने पर मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरीजों को शिमला या चंडीगढ़ जाने के लिए अधिक पैसे भी खर्च करने पड़ रहे हैं। कई माइनर ऑपरेशन के लिए भी लोगों को काफी दिन तक रुकना पड़ रहा है। क्षेत्रीय अस्पताल जिला का सबसे बड़ा अस्पताल है जहां सोलन समेत शिमला और सिरमौर के कई क्षेत्रों के लोग इलाज के लिए आते हैं। यहां पर 1,200 से 1,500 मरीजों की ओपीडी रहती है। इनमें से करीब 300 मरीज सर्जिकल ओपीडी में इलाज के लिए आते हैं। इसके अलावा आपात स्थिति में भी मरीज आते हैं। ऐसे में चिकित्सक के नहीं होने का असर मरीजों पर पड़ रहा है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसएल वर्मा ने बताया कि चिकित्सक के सेवानिवृत्त होने की जानकारी आला अधिकारियों को दे दी गई है। लोगों को कोई दिक्कत न हो, इसका ध्यान रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed