{"_id":"69b15ad82de3b4b214067f53","slug":"online-method-of-multilayer-farming-explained-solan-news-c-176-1-sln1013-164886-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: मल्टीलेयर फार्मिंग का ऑनलाइन बताया तरीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: मल्टीलेयर फार्मिंग का ऑनलाइन बताया तरीका
विज्ञापन
यूको आरसेटी में दिया जा रहा जैविक खेती का प्रशिक्षण
एक समय में चार-पांच सब्जियों को उगाने का बताया तरीका
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) की ओर से जिले के प्रतिभागियों को स्वरोजगार से जुड़े प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं। संस्थान में जैविक खेती, मशरूम उत्पादन और मधुमक्खी पालन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
बुधवार को प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को ऑनलाइन मल्टीलेयर फार्मिंग की विधि सिखाई गई। इस दौरान उन्हें बताया कि एक ही समय में अलग-अलग सब्जियों की खेती किस प्रकार की जा सकती है। साथ ही उनके रखरखाव और उत्पादन बढ़ाने के तरीकों के बारे में भी जानकारी दी गई। ऑनलाइन सत्र में बताया गया कि एक साथ चार-पांच प्रकार की सब्जियां उगाकर सीमित भूमि से भी बेहतर उत्पादन लिया जा सकता है।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों की ओर से पूछे सवालों का विशेषज्ञों ने विस्तार से उत्तर दिया। सभी प्रतिभागियों को यह प्रशिक्षण निःशुल्क दिया जा रहा है, जिसमें करीब 25-30 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण के आगामी चरणों में प्रतिभागियों को अपना रोजगार शुरू करने और उसे आगे बढ़ाने से जुड़ी जानकारी भी दी जाएगी। साथ ही उन्हें सरकार की विभिन्न योजनाओं से भी अवगत करवाया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा होने पर भारत सरकार की ओर से मान्यता प्राप्त प्रमाणपत्र दिए जाएंगे, जिनके आधार पर प्रतिभागी भविष्य में अपना रोजगार स्थापित करने के लिए बैंक ऋण की सुविधा भी प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन
संस्थान की निदेशक मीनू बारिया ने बताया कि यूको आरसेटी सोलन की ओर से युवक और युवतियों को स्वरोजगार के लिए समय-समय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। आगामी समय में महिला टेलरिंग, ब्यूटी पार्लर, एलवीएम ड्राइविंग, फास्ट फूड निर्माण और जूट के बैग बनाने के प्रशिक्षण भी आयोजित किए जाएंगे।