फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Onely Special steaker vichel enter in subathu

सुबाथू में विशेष स्टीकर वाले वाहन ही कर सकेंगे एंट्री

Wed, 01 Feb 2017 10:22 PM IST
ब्यूरो, सुबाथू सोलन
ब्यूरो, सुबाथू सोलन Updated Wed, 01 Feb 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
Onely Special steaker vichel enter in subathu
आतंकी संगठन आईएसआईएस के पोस्टर चस्पां होने के बाद छावनी के सैन्य और सिविल क्षेत्रों में अब सुरक्षा कड़ी करने के पोस्टर लगाए जा रहे हैं। - फोटो : demo pic

आतंकी संगठन आईएसआईएस के पोस्टर चस्पां होने के बाद छावनी के सैन्य और सिविल क्षेत्रों में अब सुरक्षा कड़ी करने के पोस्टर लगाए जा रहे हैं। छावनी प्रशासन के निर्देशों के तहत अब सैन्य क्षेत्र में बिना स्टीकर के किसी टैक्सी और सिविल वाहनों की एंट्री नहीं होगी। यही नहीं सैन्य क्षेत्रों से गुजरने वाले संबंधित पंचायतों के लोगों के वाहनों के लिए भी स्टीकर पहचानपत्र रखने के निर्देश जारी हुए हैं।

विज्ञापन


निर्देशों की अनुपालना न करने वालों को सुबाथू सैन्य क्षेत्र में एंट्री नहीं मिलेगी। डेढ़ किमी दायरे में फैला सुबाथू छावनी क्षेत्र दो हिस्सों में बंटा है। एक हिस्सा सैन्य क्षेत्र के पास है। जहां सैन्य गतिविधियां होती हैं जबकि दूसरा सिविल हिस्सा है जहां छावनी के बाशिंदे रहते हैं। हालांकि इससेे पहले भी इस तरह के फरमान जारी हुए थे, लेकिन इसे पंचायत और स्थानीय लोगों ने गंभीरता से नहीं लिया था। मंगलवार की घटना के बाद इन निर्देशों पर सख्ती से अमल करने की बात हो रही है।
विज्ञापन


दस्तावेज जमा करवाने में दिक्कत
जाड़ला पंचायत के उपप्रधान प्रेमचंद ठाकुर ने सेना की इस पहल की सराहना करते हुए कहा की ग्रामीणों को अपने वाहनों पर सुरक्षा स्टीकर लगाने के लिए कहा है लेकिन सैनिक क्षेत्र में प्रवेश करके दस्तावेज जमा करवाने के लिए लोगों को परेशानी आ रही है। इसके लिए ग्रामीणों को जागरूक करने की आवश्यकता है। जल्द ही सेना अध्यक्ष से मिलकर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले वाहन चालकों के लिए सुरक्षा स्टिकर का सरल प्रावधान की
विज्ञापन
विज्ञापन

मांग होगी।

फोरेंसिक रिपोर्ट पर बहुत कुछ निर्भर
बम ब्लॉस्ट की धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियों को भी फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार है। हालांकि पुलिस प्रशासन ने मंगलवार को फतवा पोस्टर और झंडे की इंक के सैंपल लेकर लैब में भेज दिए है। बताया जा रहा है कि धर्मपुर, शिमला के चिढ़गांव में लगे पोस्टर की स्याही की भी जांच की जाएगी। इन सब मामलों को इंटरलिंक किया जा रहा है। अगर तीन जगहों पर स्याही के सैंपल मिलते है तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि ऐसी घटनाओं को अंजाम देना वाला गिरोह पूरे प्रदेश में फैला है। सुबाथू में स्याही का सैंपल अलग रहा तो मुजरिम तक पहुंचना पुलिस के लिए अधिक आसान हो सकता है।


पोस्टर में जनता से ऐसे मांगा जा रहा सहयोग
सुबाथू छावनी में प्रवेश करने वाले व्यक्तियों के पास पहचानपत्र का होना अनिवार्य, यदि छावनी में कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस चौकी सुबाथू  के दूरभाष नंबर 275001 पर दें। कोई भी संदिग्ध वस्तु दिखने पर इसकी सूचना पुलिस चौकी में दे। सुबाथू छावनी में कार्य कर रहे समस्त ठेकेदार अपने श्रमिकों का पूूर्ण ब्यौरा विवरण सहित पुलिस चौकी को दें। कोई भी फेरी वाला छावनी परिषद सुबाथू में स्वीकृति के बिना और पुलिस द्वारा सत्यापन के बिना फेरी नहीं लगाएगा। सभी टैक्सी मालिक/चालक स्टेशन मुख्यालय सुबाथू द्वारा जारी किए स्टीकर अपनी टैक्सी पर लगाकर ही छावनी क्षेत्र में प्रवेश कर सकेंगे। यदि किसी व्यक्ति को अंजान वाहन क्षेत्र में खड़ा दिखाई दे तो इसकी सूचना पुलिस को दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed