फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   One thousant chalan in kasuali

कसौली में बेतरतीब पार्किंग पर कटेगा एक हजार का चालान

Sat, 28 May 2016 10:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कसौली,सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, कसौली,सोलन Updated Sat, 28 May 2016 10:02 PM IST
विज्ञापन
One thousant chalan in kasuali
हिमाचल की प्रसिद्ध पर्यटन नगरी कसौली में आने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों को शहर में बेतरतीब वाहन पार्क करने पर भारी भरकम जुर्माने का सामना करना पड़ेगा। - फोटो : DEMO Pics

हिमाचल की प्रसिद्ध पर्यटन नगरी कसौली में आने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों को शहर में बेतरतीब वाहन पार्क करने पर भारी भरकम जुर्माने का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन


कसौली छावनी प्रशासन शहर के विभिन्न हिस्सों में येलो लाइन खींचकर स्थान चिन्हित कर रहा है और यदि इन येलो लाइन से बाहर गाड़ियां खड़ी की तो अब छावनी प्रशासन एक हजार रुपये का चालान काटेगा। शहर में क्राइस्ट चर्च चौक सहित खाड़ी आश्रम दुकान, पुलिस बूथ, पाइन माल रोड, ध्यानचंद चौक के पास और अप्पर माल रोड पर यलो लाइन लगा दी है।  लोअर माल रोड पर भी जल्द येलो लाइन लगाई जाएगी।
विज्ञापन


छावनी बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव पास
छावनी के कनिष्ठ अभियंता सतीश कुमार ने बताया कि शहर में बेतरतीब वाहन खड़े होने पर छावनी बोर्ड की बैठक में संज्ञान लेते हुए इस पर प्रस्ताव पास किया था। इसमें येलो लाइन लगाने और बेतरतीब पार्किंग पर एक हजार रुपये का चालान काटने का फैसला लिया था।छावनी बैरियर की नई नीलामी को लेकर यह गाइड लाइंस बनाई थी कि शहर में सुव्यवस्थित तरीके से वाहन पार्क करवाने का जिम्मा बैरियर ठेकेदार का होगा। काटे जाने वाले चालान में से आठ सौ रुपये वाहन मालिक और दो सौ रुपये बैरियर ठेकेदार से वसूले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटन सीजन में रहेगी परेशानी
समर सीजन के चलते पर्यटन कारोबार चमक रहा है और आजकल कसौली में पर्यटकों की भरमार है। पर्यटन सीजन के चलते सैकड़ों वाहन कसौली में रोजाना प्रवेश करते हैं, ऐसे में सीमित क्षेत्रों में वाहनों को पार्क करवाने और जाम न लगने देने की भी चुनौती रहेगी। बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों को भी थोड़ी सी चूक के कारण जुर्माना अदा करना पड़ेगा। पर्यटकों को पार्किंग फीस अदा करने के बाद पार्किंग की जगह नहीं मिलती है तो वे हर कहीं वाहन खड़े कर देते हैं। छावनी के नवनियुक्त सीईओ अनुज गोयल के मुताबिक शहर में येलो लाइन लगाने को लेकर पहले की बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव पास हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed