{"_id":"577cf8f44f1c1b6e697fb9b0","slug":"one-men-died-in-collasped-hotel","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल की ऊपरी मंजिल की दीवार गिरी, एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल की ऊपरी मंजिल की दीवार गिरी, एक की मौत, दो घायल
ब्यूरो, सोलन
Updated Wed, 06 Jul 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
कुमरहट्टी के पास गिरी होटल की दीवार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कालका- शिमला हाईवे पर कुमारहट्टी के पास स्थित होटल मिलेनियम की सबसे ऊपरी मंजिल की सिंगल ईंट की दीवार ढहने से एक कर्मचारी की मौत हो गई है। हादसे में दो घायल भी हुए हैं। हादसा बुधवार सुबह पौने तीन बजे हुआ। बताया जा रहा है कि तेज आंधी और तूफान के चलते ईंट की दीवार ढही। हादसे के वक्त होटल की छत पर पांच कर्मी सो रहे थे। उधर, पुलिस ने होटल प्रबंधन पर मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस ने मृतक की पहचान पिंकू उम्र 21 वर्ष गांव बरौर सिरमौर के रूप में की है। पंकज (22) निवासी बड़सर हमीरपुर और एक अन्य कर्र्मी बुरी तरह से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार होटल में रात को काम करने के बाद छत पर बने हाल में सोने चले गए। सभी कर्मचारी रोज इसी हाल में सोते थे। देर रात मौसम खराब काफी खराब हुआ।
विज्ञापन
तेज आंधी तूफान के कारण होटल की ऊपरी मंजिल में लगी सिंगल ईंट की दीवार कर्मियों पर गिर गई। 108 एंबुलेंस को सूचना दी गई। लेकिन युवक पिंकू ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बल्कि दूसरे को गंभीर अवस्था में सोलन अस्पताल में भर्ती करवाया है। होटल मालिक अवतार सिंह ने कहा कि सूचना मिलते ही वह होटल पहुंच गए थे। होटल के दोनो कर्मी ट्रेनिंग पर थे। थाना धर्मपुर प्रभारी अनिल ठाकुर ने बताया की होटल प्रशासन के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने 336, 337 और 304 ए के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन