फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   One gets away from cultural programmes: Dr. Shandil

सांस्कृतिक कार्यक्रमों से दूर होता है: डॉ. शांडिल

Mon, 16 Jun 2025 07:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 07:41 PM IST
विज्ञापन
One gets away from cultural programmes: Dr. Shandil
समर फे​स्टिवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या के दौरान दीप प्रज्जवलित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री। संव
ग्रीष्मोत्सव के समापन समारोह में बोले स्वास्थ्य मंत्री, आयोजन समिति को दिए 51 हजार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं उत्सव लोगों को तनाव से दूर रखने में सहायक सिद्ध होते हैं। डॉ. शांडिल रविवार देर शाम हिम फ्रेंड्स क्लब सोलन द्वारा आयोजित ग्रीष्मोत्सव के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। डॉ. शांडिल ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम आज की भाग दौड़ की जिंदगी में शांति का कुछ समय प्रदान करते हैं। उन्होंने इस अवसर पर युवाओं का आह्वान किया कि नशे से दूर रहें और अपनी ऊर्जा पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लगाएं। स्वास्थ्य मंत्री ने आयोजन समिति को अपनी ऐच्छिक निधि से 51 हजार रुपये देने की घोषणा की। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र सेठी, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम निदेशक मंडल के सदस्य जतिन साहनी, सेवानिवृत्त कर्नल संजय शांडिल, उप महाधिवक्ता रोहित शर्मा, विकास काल्टा, हिम फ्रेंडस क्लब के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed