{"_id":"60ff009e8ebc3e57ef1d1922","slug":"one-dozen-new-doctors-appointed-in-solan-regional-hospital-solan-news-sml3781821153","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्रीय अस्पताल में एक दर्जन चिकित्सकों की तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्रीय अस्पताल में एक दर्जन चिकित्सकों की तैनाती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल में मरीजों को इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में सरकार ने एक दर्जन से अधिक चिकित्सकों की नियुक्ति कर दी है। ये नियुक्तियां चिकित्सकों के स्थानांतरण और सेवानिवृत्ति के बाद सरकार ने हाल ही में हैं। अब सभी चिकित्सकों ने पदभार भी संभाल लिया है। मरीजों को अस्पताल में उपस्थिति सूचना पट्ट भी लगाया गया है। इसमें चिकित्सकों की उपस्थिति के साथ रूम नंबर भी दिखाए गए हैं।
जानकारी के अनुसार क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में चिकित्सकों के 28 पद स्वीकृत हैं। वर्तमान में इन 28 पदों पर चिकित्सक तैनात हो चुके हैं। अस्पताल में तीन दंत चिकित्सक भी सेवाएं दे रहे हैं। हालांकि, सरकार ने अभी दंत रोग के कुछ उपचार के लिए रोक लगाई है। अस्पताल में सबसे ज्यादा जनरल चिकित्सक सेवाएं दे रहे हैं। कुछ ओपीडी को छोड़कर अस्पताल में पर्याप्त विशेषज्ञ हैं। क्षेत्रीय अस्पताल में चिकित्सकों के काफी पद बीते कुछ महीनों में खाली थे। अस्पताल में चिकित्सकों की कमी से मरीजों को मजबूरन शिमला या पीजीआई चंडीगढ़ का रुख करना पड़ता था।
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसएल वर्मा ने बताया कि अस्पताल में विशेषज्ञ समेत दंत चिकित्सक अस्पताल में सेवाएं दे रहे हैं। अस्पताल में मेडिसन, एनिस्थिया, रेडियोलॉजी में एक-एक चिकित्सक तैनात हैं। विशेषज्ञ की तैनाती के लिए उच्चाधिकारियों को लिखा गया है। जल्द ही इनकी तैनाती की उम्मीद है।