Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Mid-day meal cooks in Solan to compete in a test of their culinary skills

Solan News: सोलन में मिड डे मील बनाने वाले रसोइयों के हुनर का होगा मुकाबला

Sun, 01 Nov 2026 01:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 01 Nov 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
एक नवंबर को शहर के पुंजविला स्कूल में परखेंगे भोजन का स्वाद व बनाने का तरीका
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य और विद्यार्थी निभाएंगे जज की भूमिका
कुक और हेल्पर होंगे शामिल, पहले चरण में 16 स्कूल होंगे शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शिक्षा खंड सोलन में मिड-डे मील योजना के तहत कार्यरत कुक-कम-हेल्पर्स के पाक कौशल को निखारने और परखने के लिए 1 नवंबर को ब्लॉक स्तरीय कुकिंग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता राजकीय प्राथमिक पाठशाला पुंजविला में सुबह 11 बजे शुरू होगी। इसमें प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के स्कूलों में कार्यरत छह कुक-कम-हेल्पर्स हिस्सा लेंगी।
खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय सोलन की ओर से जारी पत्र के अनुसार, प्रतियोगिता के लिए छह प्रतिभागियों का चयन किया गया है। इनमें घट्टी स्कूल से मीना शर्मा, कलीन स्कूल से सीता देवी, देयोठी स्कूल से रीता देवी, राजकीय मिडिल स्कूल शिल्ली से किरण, राजकीय उच्च स्कूल धारों की धार से कविता ठाकुर और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोलन कन्या से राधा देवी शामिल हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) के सदस्य और विद्यार्थी निर्णायक की भूमिका निभाएंगे। शिक्षा खंड के सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों और मुख्य अध्यापकों को आयोजन संबंधी दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। प्रत्येक स्कूल से दो विद्यार्थियों और एक एसएमसी सदस्य को निर्णायक या दर्शक के रूप में भेजने को कहा गया है। इसके अलावा, राजकीय प्राथमिक पाठशाला पुंजविला के मिड-डे मील प्रभारी को भी निर्णायक मंडल में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गैस और सिलेंडर की व्यवस्था करेगा शिक्षा विभाग
प्रतियोगिता में भाग लेने वाली कुक-कम-हेल्पर्स को खाना बनाने और उसे आकर्षक ढंग से परोसने के लिए आवश्यक छोटे बर्तन अपने साथ लाने होंगे। वहीं, खाना पकाने के लिए गैस चूल्हे और एलपीजी सिलेंडर की व्यवस्था शिक्षा विभाग करेगा, ताकि प्रतिभागियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।


कोट
खंड शिक्षा अधिकारी हरीराम चंदेल ने बताया कि मिड-डे मील योजना के तहत कार्यरत रसोइयों के पाक कौशल को बढ़ावा देने और उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इससे भोजन की गुणवत्ता में सुधार के साथ रसोइयों का आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed