{"_id":"6ad9fc2317efc3db6e04bdef","slug":"one-defaulter-arrested-solan-news-c-176-1-sln1013-182480-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: ऋण न चुकाने पर किन्नौर का डिफाॅल्टर गिरफ्तार, 15 को वारंट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: ऋण न चुकाने पर किन्नौर का डिफाॅल्टर गिरफ्तार, 15 को वारंट जारी
विज्ञापन
20 साल से नहीं चुकाया 1.50 लाख रुपये का ऋण
एससी-एसटी कॉर्पोरेशन की बड़ी कार्रवाई, कई नाम लिस्ट में
किन्नौर में आज लगेगी राजस्व अदालत, 50 को नोटिस जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति निगम ने ऋण न चुकाने वाले डिफॉल्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। एक डिफाॅल्टर को गिरफ्तार भी किया गया है। निगम की ओर से जारी की गई डिफाल्टरों की सूची के बाद पुलिस टीम ने किन्नौर के एक डिफाॅल्टर को गिरफ्तार किया है। इसने करीब 20 साल पहले निगम से लोन लिया था। अब तक 1.50 लाख रुपये का ऋण नहीं चुकाया है।
निगम की ओर से डिफाल्टर को ऋण चुकाने के लिए तीन से चार बार नोटिस भेजा गया था। इसके बाद भी जब डिफाल्टर ने कोई जवाब नहीं दिया, तो निगम की ओर से गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया। वहीं निगम की ओर से जारी गिरफ्तारी वारंट में 15 और डिफाॅल्टरों के नाम भी शामिल हैं। वहीं निगम की ओर से जल्द ही किन्नौर में डिफाल्टरों के लिए अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए निगम की ओर से करीब 50 डिफाॅल्टरों को नोटिस जारी कर शुक्रवार को राजस्व अदालत में पेश होने के लिए कहा गया है। वहीं अदालत में न आने वालों के खिलाफ निगम की ओर से गिरफ्तारी वारंट जारी किया जाएगा।
कोट
निगम की ओर से हर डिफाॅल्टर को पैसा चुकाने के लिए करीब चार से पांच बार नोटिस भेजा जाता है। इसके बाद भी यदि डिफाॅल्टर ऋण का एक पैसा भी नहीं चुकाते हैं, तो उनके खिलाफ निगम को सख्त कार्रवाई करनी पड़ती है। आने वाले समय में निगम की ओर से अन्य जिलों के डिफाल्टरों के खिलाफ भी गिरफ्तारी वारंट जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
- राहुल जैन, प्रबंध निदेशक, एससी-एसटी कॉर्पोरेशन, हिमाचल प्रदेश