{"_id":"66eace0544e1bd2d16014667","slug":"one-dead-one-injured-in-collision-between-tipper-and-scooter-solan-news-c-176-1-ssml1041-128806-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: टिपर और स्कूटी की टक्कर से व्यक्ति की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: टिपर और स्कूटी की टक्कर से व्यक्ति की मौत, एक घायल
Wed, 18 Sep 2024 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Wed, 18 Sep 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परवाणू टिपरा के समीप देर रात पेश आया हादसा
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच की शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू(सोलन)। परवाणू-टिपरा मार्ग पर एक टिपर की चपेट में आने से एक स्कूटी सवार की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा मंगलवार देर रात पेश आया। जिसमें स्थानीय लोगों ने घायलों को साथ लगते कालका अस्पताल पहुंचाया। जहां पर एक व्यक्ति को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात सोलन से चंडीगढ़ की ओर जा रहे एक टिपर की चपेट में टिपरा के समीप एक स्कूटी आ गई, जिसमें दो लोग सवार थे। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इस बीच एनएच की एंबुलेंस में घायलों को कालका अस्पताल पहुंचाया, लेकिन यहां पर घायल नरेश पटेल पुत्र गौरव पटेल गांव बुराडीह डाकघर परसोना जिला पश्चिमी चंपारन बिहार को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे घायल व्यक्ति की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। उधर, डीएसपी परवाणू प्रणव चौहान ने बताया कि टिपर चालक कंडाघाट का रहने वाला है, उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।