फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   On Shivratri people handover a water and milk

ढोल चिमटे की तान पर भोले शंकर का गुणगान

Fri, 24 Feb 2017 09:46 PM IST
ब्यूरो, सोलन
ब्यूरो, सोलन Updated Fri, 24 Feb 2017 09:46 PM IST
विज्ञापन
On Shivratri people handover a water and milk
शिवरात्रि के दिन सोलन शिव भक्तों के रंग में रंगा रहा। - फोटो : अमर उजाला

शिवरात्रि के दिन सोलन शिव भक्तों के रंग में रंगा रहा। जटोली, शिवगुफा कुनिहार, सलोगड़ा शिवालय मंदिर, पट्टाघाट शिवगुफा और सनातन धर्म मंदिर रबौण के प्रमुख मंदिर शिव भजनों से गुंजायमान रहे। जटौली शिव मंदिर में सुबह से ही भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं।

विज्ञापन


भक्तों ने शिवलिंग पर बिल पत्र, दूध, दही, शहद, गंगाजल अर्पित किया। भक्तों के लिए मंदिर कमेटी ने प्रसाद के रूप में फल और पुड़े खीर का प्रसाद बांटा। देर शाम तक मंदिरों में पूजा-अर्चना का दौर चलता रहा। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने शिवरात्रि पर समारोह का आयोजन किया। इसमें शिवरात्रि के आध्यात्मिक रहस्य के बारे में बताया गया।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग के उपाध्यक्ष डॉ. चंद्रेश्वर शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। समारोह का शुभारंभ आकृति के स्वागत नृत्य से की गई। बीके कल्पना ने संस्था का परिचय दिया। सुमन ने शिव जयंती का अध्यात्मिक रहस्य बताया। विश्वविद्यालय के विद्यार्थी सहित बीके सुषमा और अन्य मौजूद रहे। मंदिरों में ढोल चिमटों की थाप पर शिव का गुणगान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भक्तों को बांटा पुड़े का प्रसाद
बसाल (सोलन)। बसाल क्षेत्र के गुग्गाघाट शिव मंदिर में शिवरात्रि पर भजन कीर्तन किया गया। स्थानीय भक्तों ने शिव की स्तुति की। इस मौके पर कमेटी के सदस्यों द्वारा भक्तों के लिए फल और पुड़े का प्रसाद वितरित किया। सलोगड़ा के शिवालय मंदिर में भी सुबह से ही लोगों का तांता लगा रहा है।

शिवलिंग पर दूध दही अर्पित
कुनिहार (सोलन)। कुनिहार और आसपास के क्षेत्रों में शिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही मंदिर और शिवालयों में लोगों की कतारें लगी रहीं। प्राचीन शिव तांडव गुफा, शिव मंदिर तालाब, प्राचीन शिव मंदिर हाट कोट, शिव गुफा डयारस, शिव मंदिर हरिपुर और अन्य मंदिरों में देर रात तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही है। समिति ने गुफा में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए उचित प्रबंध किए थे। गुफा प्रांगण में दोपहर एक से शाम तक मंगा महादेव और ग्रुप लुधियाना वाले ने शिव नृत्य तथा भजन गाए। इस मौके पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने भी शिव गुफा में पहुंचकर भगवान शंकर का आशीर्वाद लिया। शिव गुफा समिति के प्रधान रामरतन तंवर ने बताया कि मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने मेन रोड से लेकर गुफा प्रांगण तक के रास्ते के ऊपर शेड बनाने का आश्वासन दिया है। भक्तों को गाजर का हलवा और फलों का प्रसाद बांटा गया।


कुठाड़ क्षेत्र के मंदिरों में आज लगेंगे भंडारे
कुठाड/धर्मपुर (सोलन)। महाशिवरात्रि पर दून के पहाड़ी क्षेत्रों के मंदिरों में भी पूजा अर्चना का आयोजन किया गया है। कृष्णगढ़ स्थित प्राचीन ठाकुरद्वारा और हनुमान मंदिर में 26 फरवरी को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मंदिर के पुजारी ब्रह्मचारी श्रवण स्वरूप स्वामी ने यह जानकारी दी है। चंडी के गांव बोड़ती में बुमलेश्वर महादेव मंदिर में भी 25 फरवरी को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। पट्टा म्हलोग में भी बस स्टैंड पर स्थित शिव मंदिर, तु

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed