फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   of Kejriwal's release workers will fast for

Solan News: केजरीवाल की रिहाई के लिए कार्यकर्ता रखेंगे उपवास

Sat, 06 Apr 2024 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 06 Apr 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
of Kejriwal's release

workers will fast for
आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता पत्रकार वार्ता करते हुए। संवाद
भाजपा के खिलाफ उठाई जाएगी आवाज, किया जाएगा विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेताओं और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की रिहाई के लिए रविवार को चिल्ड्रन पार्क में कार्यकर्ता उपवास रखेंगे। वहीं इस दौरान भाजपा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया जाएगा।
शनिवार को पत्रकार वार्ता के दौरान आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता राजीव शर्मा ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को ईडी बिना किसी कारण गिरफ्तार कर रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री को भी ईडी ने जानबूझकर फंसाया है। हैरत की बात तो यह है कि अरविंद केजरीवाल पर कोई आरोप नहीं है। इसके बावजूद तानाशाही का रवैया अपनाया जा रहा है। भाजपा ने इतना बड़ा इलेक्ट्रॉनिक बांड्स पर घोटाला किया है। जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने शिकंजा कसा है। फिर भी भाजपा इस प्रकार से रवैया अपना रही है। सत्तासीनों ने लगातार गलत रास्ता अपना कर आम लोगों को तंग कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संजय सिंह हाल ही में जेल से राहत मिली है। लेकिन अभी तक उनके खिलाफ कोई भी सबूत ईडी जुटा नहीं पाई है। कार्यकर्ताओं की ओर से बार-बार सबूत मांगे जा रहे हैं। लेकिन बिना किसी सबूत के नौ माह तक उन्हें अंदर रखा गया है। अब देश का हरेक व्यक्ति अपने आप को बंधन में महसूस कर रहा है। इसे देखते हुए आम आदमी पार्टी के सभी सदस्य संविधान की रक्षा के लिए प्रदेश में आगे आएंगे ताकि लोकतंत्र रक्षा और बचाव किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed