फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   of Dharampur with the help of Solan-Parwanoo Public, no fire tender in the area

Solan News: सोलन-परवाणू के सहारे धर्मपुर की जनता, क्षेत्र में फायर टेंडर नहीं

Wed, 05 Jun 2024 11:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Wed, 05 Jun 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
पानी भरने के लिए स्रोत छह किलोमीटर दूर
विज्ञापन

29 मई को आग की घटना ने खोल दी पोल
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। धर्मपुर समेत साथ लगती पंचायतों की करीब 20,000 की आबादी सोलन-परवाणू और बनलगी के सहारे है। इन क्षेत्रों में आग की घटना के बाद फायर टेंडर के लिए दूसरी जगहों पर फोन करना पड़ता है। बड़ी आबादी होने के बाद भी धर्मपुर क्षेत्र के पास अपना न तो अग्निशमन केंद्र है और न ही कोई फायर टेंडर है। इससे लोगों को घटनाओं के दौरान परेशान होना पड़ता है। जब तक अग्निशमन विभाग की टीम सोलन-परवाणू से धर्मपुर पहुंचती है तब तक अधिकतर सामान राख हो जाता है।
सोलन से फायर टेंडर को धर्मपुर पहुंचने के लिए करीब आधा घंटा लग जाता है। जबकि परवाणू से 45 मिनट में फायर टेंडर धर्मपुर पहुंचते हैं। यही नहीं यदि दोनों जगहों से फायर टेंडर मौके पर आ भी जाते हैं। लेकिन इनके खाली हो जाने पर इधर-उधर भटकना पड़ता है। क्षेत्र में करीब छह किलोमीटर तक कोई स्रोत नहीं है जिससे फायर टेंडर में पानी भरा जा सके। 29 मई को धर्मपुर में मैकेनिक की दुकान और घर में लगी जंगल की आग ने इसकी पोल खोलकर रख दी थी।
विज्ञापन

इस दौरान 12:00 बजे सोलन से फायर टेंडर धर्मपुर पहुंचा और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू हुए। लेकिन भड़कती आग के बीच दोनों फायर टेंडरों में पानी कम पड़ गया। इसे भरने के लिए जब कोई साधन न मिला तो फोरलेन निर्माण कर रही कंपनी के पानी के टैंकरों से काम चलाया गया। कंपनी के टैंकरों ने करीब चार से पांच चक्कर लगाए और फायर टेंडर में पानी भरा। ऐसे में व्यक्ति को करीब तीन करोड़ रुपये का नुकसान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, इन दिनों जंगल में रोजाना आग लग रही है जो रिहायशी क्षेत्रों तक पहुंच रही है। ऐसे में धर्मपुर क्षेत्र में यदि अपना फायर टेंडर होता तो लोगों को अधिक परेशानी नहीं होती और आग पर समय रहते ही काबू पा लिया जाता। लोगों का कहना है कि चुनाव के दौरान नेता कई वादे कर जाते हैं। लेकिन लोगों की सुरक्षा की ओर कोई ध्यान नहीं देता। आवश्यकता के अनुसार को चीज नहीं दी जाती। लोगों ने सरकार से मांग की है कि धर्मपुर में अग्निशमन केंद्र खोला जाए ताकि लोगों आग की घटनाओं के दौरान परेशान न होना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed