फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   OCHaghat in finel of hockey

हॉकी के फाइनल में ओच्छघाट और कंडाघाट में होगी टक्कर

Thu, 01 Sep 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो, सोलन
ब्यूरो, सोलन Updated Thu, 01 Sep 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
OCHaghat in finel of hockey
वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (छात्र) कुनिहार में जिला स्तरीय छात्रा अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ वीरवार को किया गया। - फोटो : अमर उजाला

वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (छात्र) कुनिहार में जिला स्तरीय छात्रा अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ वीरवार को किया गया। कार्यक्रम में प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक डॉ. चंद्रेश्वर शर्मा बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। हॉकी के पहले मैच में गुरुकुल पब्लिक स्कूल नालागढ़ की छात्राओं ने गर्ल्स स्कूल सोलन को शिकस्त दी। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर बच्चों ने वंदे मातरम, स्वागत गीत और सरस्वती वंदना पेश की। इसके बाद रंगा-रंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गईं। इसके साथ ही विभिन्न राज्यों जैसे पंजाब, हरियाणा और राजस्थान आदि के लोक नृत्य कर जन समूह का मन मोह लिया।

विज्ञापन

मुख्यातिथि को स्थानीय विद्यालय की प्रधानाचार्य सीमा चौहान, सुभाष शर्मा, सुनीता ठाकुर ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में 22 सरकारी और निजी स्कूलों के करीब 282 छात्रा खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जो कि हॉकी, हैंडबॉल, बाक्सिंग और सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए सकारात्मक सोच और जोश के साथ खेलने की अपील की। उन्होंने खिलाड़ियों को स्वच्छता पर बोलते हुए कहा कि हमारा कर्तव्य है कि अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखें। साथ ही जीवन में ऊंची सोच और कड़ी मेहनत का मूलमंत्र अपनाने की बात कही।
विज्ञापन


हॉकी का दूसरा मैच बेहद रोमांचक पूर्ण रहा। यह मैच सडन डेथ में ओच्छघाट ने जीता। कुनिहार और ओच्छघाट के बीच खेला गया यह मैच 1-1 की बराबरी पर छूटा। फिर पेनल्टी शूट आउट से विजेता का चयन शुरू हुआ लेकिन दोनों टीम 11-11 गोल दागकर बराबर रही। इसके बाद गोल्डन गोल से ओच्छघाट ने मुकाबला जीत लिया। इसे सडन डैथ भी कहा जाता है। पहला हॉकी सेमीफाइनल धर्मपुर और कंडाघाट के बीच खेला गया। इसमें धर्मपुर को 2-1 से हराकर कंडाघाट ने फाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल मैच ओच्छघाट और गुरुनानक पब्लिक स्कूल नालागढ़ के बीच खेला गया। इसमें ओच्छघाट ने नालागढ़ को 2-1 से हरा दिया। मैच का फाइनल ओच्छघाट और कंडाघाट के बीच होगा। वहीं बास्केटबाल में पट्टा बरौरी ने अर्की को 16-08, डुमैहर ने कोटी को 20-02 और दुर्गा पब्लिक स्कूल ने बनीमटेरनी को 53-32 से शिकस्त दी। इस अवसर सरला ठाकुर, सीमा चौहान, सुनीता जातक, ओपी कुमार, संजीव गुप्ता, टेक चंद गर्ग, हेम कुमार, राजेश कुमार, राजेश, राहुल कंवर, नवनीत, भूपेंद्र, संतोष और बबिता सहित कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed