{"_id":"57cb025e4f1c1bd5352cbdbc","slug":"ochaghat-become-a-champion","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओच्छघाट ने कंडाघाट को हराकर जीता हॉकी चैंपियनशिप का खिताब ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओच्छघाट ने कंडाघाट को हराकर जीता हॉकी चैंपियनशिप का खिताब
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
Updated Sat, 03 Sep 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
कुनिहार में मैच जीतने के बाद अधिकारियों के साथ टीम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल छात्र कुनिहार में आयोजित अंडर-19 जिला स्तरीय छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता में हाकी चैंपियन ओच्छघाट बना। ओच्छघाट ने अपनी प्रतिद्वंद्वी टीम कंडाघाट को 2-0 से शिकस्त दी।
विज्ञापन
बास्केटबाल में दुर्गा पब्लिक स्कूल सोलन ने चंडी को हराया, हैंडबाल के खिताबी मुकाबले में नवगांव ने डुमैहर को हराया। समापन समारोह में उच्च शिक्षा निदेशक राकेश भारद्वाज ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर मेधावी खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
बाक्सिंग के 46 किलोग्राम भार वर्ग में कुफ्टू से जया ने प्रथम, सुल्तानपुर से मनीषा ने दूसरा और अर्की की नेहा तीसरे स्थान पर रही। 48 किलोग्राम भार में नेहा बथालंग ने प्रथम और ईशा सोलन दूसरे स्थान पर रही। 50 किलाग्राम भार में सीमा बथालंग प्रथम और रूखी दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
52 किलोग्राम भार वर्ग में नेहा बथालंग प्रथम और रूखी कुफ्टू दूसरे स्थान पर रहीं। 54 किलोग्राम भार वर्ग में दीक्षा बथालंग प्रथम और वीना अर्की दूसरे स्थान पर रही। 57 किलोग्राम भार में भारती चंडी अर्की प्रथम और ज्योति कुफ्टू दूसरे स्थान पर रहीं। वहीं 60 किलोग्राम भार में प्रीति बथालंग और कजरी सोलन दूसरे स्थान पर रहे। 64 किलोग्राम भार में कलावती सोलन प्रथम और ममता सुल्तानपुर द्वितीय रही।
प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी कल्पा किनौर में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रतियोगिता में 22 सरकारी और निजी स्कूलों के करीब 282 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस दौरान जिला खेलकूद एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगदीश नेगी, सरला ठाकुर, सीमा चौहान, सुनीता ठाकुर, सीमा महंत, दुर्गा नंद शर्मा, ज्ञान चंद जोशी, अनीता कौशल, सुरेंद्र कुमार, हेम कुमार, संतोष सिंह चंद्र मोहन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
यह रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम के विजेता
आयोजित प्रतियोगिता के भाषण में कोठी देवरा की उर्वशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अर्की की मुस्कान ने दूसरा व कोटला की साक्षी तीसरे स्थान पर रहीं। सुगम संगीत में सोलन ने पहला और अर्की दूसरा स्थान पर रहा। शास्त्रीय संगीत में बातल ने प्रथम और अर्की ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा आयोजित ग्रुप सांग प्रतियोगिता में अर्की प्रथम और बातल दूसरे स्थान पर रहा। वाद्य यंत्र संगीत में अर्की प्रथम और बातल द्वितीय रहा। वन एक्ट प्ले में अर्की प्रथम और कुनिहार द्वितीय स्थान पर रहा। फोक डांस की प्रतियोगिता में सोलन ने पहला कुनिहार ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
मैदान की हालत पर उठे सवाल
कुनिहार में आयोजित अंडर 19 छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता में मैदान की हालत पर लोगों ने सवाल उठाए है। आरोप है कि यह मैदान हाकी के लिए उपयुक्त नहीं है। यहां गाड़ियां की रोक टोक न होने के कारण मैदान में गड्ढे पड़े हैं। मैदान में लंबी-लंबी घास उगी है। इसमें बाल उछलता है और खिलाड़ी चोटिल हो सकते है। स्थानीय लोग दलीप, मोहन, प्रवीण, भगत राम, राजेंद्र और अन्य लोगों ने आयोजन से पहले ग्राउंड को दुरुस्त करने की मांग की है ताकि खिलाड़ियों को किसी भी तरह की कोई गंभीर चोट से बचाया जा सके।