फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Obec certificate issue in school

अब स्कूलों में जारी होंगे एससी और ओबीसी प्रमाणपत्र

Wed, 28 Sep 2016 10:32 PM IST
ब्यूरो, सोलन
ब्यूरो, सोलन Updated Wed, 28 Sep 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन

डीसी राकेश कंवर ने कहा कि जिले में छात्रों को विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र स्कूलों में ही जारी करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, आय, डोगरा तथा अन्य प्रमाण पत्र स्कूलों में ही विद्यार्थियों को जारी किए जाएंगे। इसके साथ ही आंगनबाड़ी में जाने वाले बच्चों को भी इस प्रकार के प्रमाणपत्र आंगनबाड़ी में ही जारी होंगे। इस अभियान को जिला के दूरदराज के क्षेत्रों से आरंभ किया जाएगा।

विज्ञापन


उपायुक्त जिले के राजस्व अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता के दौरान बोल रहेे थे। उन्होंने कहा कि जिला में निशानदेही के कार्य को समय पर पूरा कर उसकी रिपोर्ट तैयार करने के लिए आठ वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके ग्रामीण राजस्व अधिकारियों (पटवारियों) को लगाया जाएगा। इससे पुराने पड़े मामलों को निपटाने में सहायता मिलेगी। इस प्रक्रिया के तहत पुराने मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जा सकेगा। उपायुक्त ने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्व से संबंधित पड़े मामलों को शीघ्र निपटाया जाए। बैठक में एडीएम संदीप नेगी, भारतीय प्रशासनिक सेवा के परीविक्षाधीन अधिकारी मुकेश रेपसवाल, एसडीएम एकता कापटा, एसडीएम कंडाघाट नीलम दुल्टा, एसडीएम एलआर वर्मा, सहायक आयुक्त छवि नांटा, जिला राजस्व अधिकारी अरुण शर्मा सहित जिले के विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed