फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Nutrition information provided to youth

Solan News: युवाओं को दी पोषण आहार की जानकारी

Tue, 17 Feb 2026 12:15 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Nutrition information provided to youth
आईआरजी संस्था की ओर से बद्दी आयोजित जागरूकता शिविर में युवाओं को जागरूक करते हुए डॉ. सतीश भल्ला
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। आईआरजी संस्था ने ग्लेनमार्क फाउंडेशन के सहयोग से बद्दी क्षेत्र के बिलांवाली, लोअर बटेड़, संडोली और चक्का गांव में किशोर और वयस्क समूहों के लिए पोषण जागरूकता शिविर आयोजित किए। शिविर का संचालन डॉ. सतीश भल्ला ने किया। उन्होंने प्रतिभागियों को संतुलित आहार के महत्व, शरीर के समुचित विकास में पोषण की भूमिका और दैनिक जीवन में पौष्टिक खाद्य पदार्थों को शामिल करने के तरीकों के बारे में जानकारी दी। विशेष रूप से किशोरों को हरी सब्जियां, फल, दालें, दूध और प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ खाने के लिए प्रेरित किया गया। आईआरजी की स्वास्थ्य कार्यकर्ता पूनम शर्मा और सुषमा शर्मा ने भी प्रतिभागियों को पोषण, व्यक्तिगत स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। शिविर में कुपोषण के दुष्प्रभाव, एनीमिया से बचाव और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के उपायों पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed