फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Now water under fashing in solan city

अब बाड़ की सुरक्षा में रहेगा शहर का पीने का पानी

Wed, 07 Dec 2016 10:25 PM IST
ब्यूरो, सोलन
ब्यूरो, सोलन Updated Wed, 07 Dec 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
Now water under fashing in solan city
नगर परिषद सोलन के सौजन्य से शहर की 60 हजार आबादी को पानी की सप्लाई करने वाले तीनों टैंकों की फेंसिंग का कार्य जल्द शुरू होगा। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

नगर परिषद सोलन के सौजन्य से शहर की 60 हजार आबादी को पानी की सप्लाई करने वाले तीनों टैंकों की फेंसिंग का कार्य जल्द शुरू होगा। इसके लिए नप ने विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर ली है। फेंसिंग पर पंद्रह लाख रुपये खर्र्च होंगे। जल्द ही नप द्वारा टेंडर निकाले जाएंगे। फेंसिंग का कार्य करीब 3 बीघा भूमि में किया जाएगा। इससे पहले नप की आम बैठक में नप अध्यक्ष और सभी 15 वार्डों के पार्षदों ने टैंकों को ढकने का प्रस्ताव पारित किया था।

हाल ही में सुबाथू और कुनिहार में पानी की टंकियों में जहर मिलाने की घटनाएं काफी दहशत मचा चुकी हैं। ऐसे में टैंकों की फेंसिंग पीने के पानी को सुरक्षित रखने में अहम भूमिका निभाएगी। हालांकि यह तीनों टैंक अभी बिना छत के हैं। लेकिन फेंसिंग के बाद इन टैंकों की तरफ जानवर रुख नहीं करेंगे। पानी स्टोर होने वाले एरिया की सुरक्षा को देखते हुए फेंसिंग करवाई जा रही है।
विज्ञापन


फेंसिंग के जल्द निकालेंगे टेंडर
नगर परिषद के अध्यक्ष पवन गुप्ता ने बताया कि टैंकों की फेंसिंग के लिए जल्द टेंडर निकाले जाएंगे। इसमें इच्छुक ठेकेदार भाग ले सकते हैं। टैंक की फेंसिंग के लिए नप द्वारा डीपीआर तैयार कर ली है। इस पर करीब पंद्रह लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं फेंसिंग के बाद शहर के पानी भंडारण करने वाले तीनों टैंकों की सुरक्षा भी कड़ी हो जाएगी। इससे कोई भी इंसान या जानवर टैंक के करीब नहीं पहुंच पाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी लगेगा टैंक ढकने में समय
सोलन। नगर परिषद अध्यक्ष पवन गुप्ता ने बताया कि पानी के दोनों छोटे टैंकों को ढकने के लिए अभी कुछ समय और लगेगा। नगर परिषद द्वारा जिला प्रशासन के माध्यम से प्रदेश सरकार को टैंक को ढकने और फेंसिंग में आने वाले खर्च की रिपोर्ट दी जा चुकी है। इसमें लगभग 35 लाख का खर्च होने की अनुमान जताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed