{"_id":"65e1d0d0ae597af793093950","slug":"now-there-is-more-concern-about-keeping-children-away-from-drugs-than-about-studies-solan-news-c-176-1-ssml1041-117278-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: पढ़ाई से ज्यादा अब बच्चों को नशे से दूर रखने की चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: पढ़ाई से ज्यादा अब बच्चों को नशे से दूर रखने की चिंता
Fri, 01 Mar 2024 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Fri, 01 Mar 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवाओं में दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है नशे की लत
जनकल्याण समिति ने नशे के खिलाफ एकजुटता से अभियान चलाने की अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की(सोलन)। नया सवेरा जनकल्याण समिति अर्की ने युवाओं में बढ़ती नशे की लत को लेकर चिंता जाहिर की है। समिति के अध्यक्ष अध्यक्ष भीम सिंह ठाकुर ने युवाओं में बढ़ती नशे की लत से छुटकारा दिलाने के उद्देश्य से समाज के सभी लोगों से अपील की है, कि जिस तरह से युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में फंसती जा रही है, यह हर व्यक्ति के लिए चिंता व चिंतन का विषय है।
नशे को लेकर समाज के विभिन्न वर्गों जिसमें अध्यापक, अभिभावक, प्रशासन, पंचायती राज से जुड़े हुए प्रतिनिधि, राजनीतिक व गैर राजनीतिक दल व समाज के विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं से जुड़े लोगों को इस अभियान को एक जन आंदोलन के रूप में लेना होगा। ताकि नशीले पदार्थ बेचने वालों व प्रयोग करने वालों पर दबाव बनाया जा सके। आज वह समय आ गया है, जब बच्चों के माता-पिता को उसकी पढ़ाई से ज्यादा उसे नशे से दूर रखने की चिंता बनी रहती है। पिछले कुछ समय से क्षेत्र के आसपास के इलाकों में नए-नए प्रकार की नशे की खेप पकड़े जाना चिंता का विषय है।