{"_id":"660c08e655c36477f40b0194","slug":"now-only-voters-aged-20-years-in-the-district-solan-news-c-19-1-sml1055-329384-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: जिले में अब रह गए सिर्फ\r बीस शतायु बुजुर्ग मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: जिले में अब रह गए सिर्फ बीस शतायु बुजुर्ग मतदाता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले 40 थे 100 वर्ष की आयु पूरी करने वाले लोग
लोकतंत्र की मजबूती करने के लिए तैयार है सभी बुजुर्ग
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले में चुनाव आचार संहिता से लेकर अब तक 20 शतायु मतदाता कम हो गए हैं। अब केवल 20 मतदाता ही 100 वर्ष की आयु पूरी करने वाले जिले में हैं। हाल ही में जिला निर्वाचन आयोग ने डाटा अपडेट किया है। आचार संहिता लगने तक जिले में 40 बुजुर्ग ऐसे थे, जो शतायु थे। 20 शतायु मतदाता लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी बुजुर्ग पूरी तरह से तैयार है, वहीं सभी मतदाता के लिए प्रेरणास्रोत है।
यह बुजुर्ग किस प्रकार से वोट करना चाहते हैं, वह भी इन्हीं पर निर्भर करता है। हालांकि, बताया जा रहा है कि सभी बुजुर्ग बूथ पर जाकर वोट करने के लिए तैयार हैं। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने बताया कि जिले में 20 शतायु लोग हैं, जो मतदाताओं के लिए प्रेरणास्रोत भी हैं। उन्होंने बताया कि अर्की विधानसभा क्षेत्र के समलेच बूथ से 101 वर्ष के गनपुतु, नंहोल से 100 वर्ष की द्रौपती देवी, विक्रमपुर (डुमैहर) से 102 वर्ष के कुंदू राम और पंजैली से 101 वर्ष के राधा राम लोकसभा चुनाव-2024 में अपने मत का प्रयोग करेंगे।
इसी तरह नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के कुंडलू बूथ से 100 वर्ष की गंगा देई, बगलेहर से 103 वर्ष के देवी चंद, पंजैहरा-2 से 101 वर्ष की अमर देई, वार्ड चार (मियां साहिब वाला) से 104 वर्ष की गीता देवी, दतोवाल-3 से 101 वर्ष की लीलावती, दभोटा से 104 वर्ष की करतार कौर और रतयोर-दो से 104 वर्षीय शरीफ खान, दून विधानसभा क्षेत्र के भागबनलया बूथ से 104 वर्ष की भगती, मलपुर से 104 वर्ष की पूरन देई, कलंबावाला से 104 वर्ष की गुर देई, सोलन विधानसभा क्षेत्र के कलहोग बूथ से 100 वर्षीय शिव राम, बाशा के 105 वर्ष के दालिया और कोटला की 101 वर्षीय मीना देवी है, जबकि कसौली विधानसभा क्षेत्र के बडग़ बूथ के 100 वर्ष के रतन सिंह, बरोटी-3 के 100 वर्ष के बीआर कपूर और बरोटी-5 के 101 वर्षीय चरणजीत सिंह लोकसभा चुनाव में अपने मत का प्रयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि जिला में सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता (स्वीप) के तहत सभी मतदाताओं को अधिक से अधिक संख्या में मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है।