फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Now Bijli Bill information on your mobile

अब घर बैठे ही मिल जाएगी बिजली बिल की जानकारी

Fri, 03 Feb 2017 09:56 PM IST
ब्यूरो, सोलन
ब्यूरो, सोलन Updated Fri, 03 Feb 2017 09:56 PM IST
विज्ञापन
Now Bijli Bill information on your mobile
बिजली बोर्ड के उपभोक्ताओं को अब घर बैठे ही बिल के भुगतान राशि और अन्य संबंधित जानकारी एसएमएस तथा ईमेल के जरिये मिल जाएगी। - फोटो : demo pic

बिजली बोर्ड के उपभोक्ताओं को अब घर बैठे ही बिल के भुगतान राशि और अन्य संबंधित जानकारी एसएमएस तथा ईमेल के जरिये मिल जाएगी। इसके लिए उपभोक्ताओं को संबंधित बिजली बोर्ड के कार्यालय में अपना नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करवानी होगी। वर्तमान में लोगों को विद्युत बोर्ड की विभिन्न जानकारियों से वंचित रहना पड़ रहा है। 

विज्ञापन


इसके चलते लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। अब विद्युत बोर्ड लोगों को बोर्ड से संबंधित विभिन्न जानकारियां घर बैठे ही दे देगा। इससे लोगों को सुविधा मिलेगी। सोलन के एसडीओ दर्शन सिंह ठाकुर और धर्मपुर के सहायक अभियंता संजय नेगी ने
विज्ञापन


इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि इसका डाटा कलेक्ट किया जा रहा है। इस तरह जानकारियां मिलने के बाद उपभोक्ताओं को काफी राहत मिलेगी। अधिकारियों ने अपील की है कि जिन उपभोक्ताओं ने अपनी ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर बोर्ड को नहीं सौंपे हैं वह जानकारी अवश्य दें। इससे उन्हें ही लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे और यहां मिलेगी जानकारियां
सुविधा का लाभ उठाने के लिए सबसे पहले उपभोक्ताओं को संबंधित बोर्ड के कार्यालय में अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करवानी होगी। इसके बाद बोर्ड एसएमएस के जरिये पावर कट सप्लाई, बिल से संबंधित जानकारी, एकाउंट से संबंधित जानकारी उपभोक्ता को पहले ही दे देगा। इसका फायदा सिर्फ वही उपभोक्ता उठा सकता है जिसका मोबाइल नंबर तथा ईमेल आईडी बोर्ड के संबंधित कार्यालय में दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed